आगरा/कासगंज। कासगंज हत्याकांड में घायल दरोगा ने उस रात की खौफनाक दास्ता बयां की है, जिसे सुनकर आपके रोंगते खड़े हो जाएंगे। दरोगा ने बताया कि शराब माफिया और उसके गुर्गों को पुलिस का कोई खौफ ही नहीं था, देवेंद्र और मैं पहुंचे तो उन पर कोई असर ही नहीं हुआ, हम डरे नहीं और आगे बढ़ते रहे तो हमें घेरा बनाकर पकड़ लिया गया, फिर तमंचों की बटों, लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से पीटा, इसके बाद भाले से वार किया..। कासगंज जिले में गंगा नदी की कटरी के गांव नगला धीमर में हुई वारदात की खौफनाक दास्तान को बताता यह बयान है घायल दरोगा अशोक सिंह का। दरोगा अशोक सिंह मंगलवार शाम को सिपाही देवेंद्र सिंह के साथ अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने गए थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। इसमें सिपाही देवेंद्र सिंह शहीद हो गए। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल दरोगा अशोक ने अस्पताल ले जाए जाते समय पुलिस को बताया कि नगला धीमर में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। यह देख वे आगे बढ़ गए। शराब माफिया मोती का अड्डा भी यही है। उसके गुर्गे आ गए। उन्होंने पूछा कि यहां आने की हिम्मत कैसे हुई। उनसे कहा कि पुलिसवाले हैं, तमीज से बात करो। वहां पर मोती और उसका भाई एलकार सिंह भी मौजूद था। उन्होंने ही हमले का इशारा किया। इसके बाद तो उनके गुर्गों ने घेरा बना लिया, हम बीच में थे। देखते ही देखते हथियार आ गए और उन्होंने हमला कर दिया।
-वर्दी उतरवाई, पेड़ से बांधकर पीटा
मोती ने कहा कि ये अड्डे तक आए हैं, यह हिम्मत इनकी खुद की नहीं, इस वर्दी की है, पहले इसे उतरवाओ। गुर्गों ने वर्दी उतरवा दी। इसके बाद दोनों को पेड़ से बांध दिया और फिर बेरहमी से पीटा। वे चीखे लेकिन माफिया और गुर्गों के अलावा कोई और सुनने वाला नहीं था।
-मोती ने कहा था- मारो और लाश छिपा दो
जब गुर्गे हमें पीट रहे थे, तब शराब माफिया मोती ने कहा कि इन्हें इतना पीटो की मर जाएं और ध्यान रखना, लाश को यहां मत छोडऩा। नदी में बहा दो या कहीं और छिपा दो, पुलिस को लाश नहीं मिलनी चाहिए।
-लगा था नहीं बचेगी जान
शराब माफिया के हमले के शिकार दरोगा अशोक कुमार की हालत स्थिर है, मगर नाजुक बनी हुई है। ऑक्सीजन सपोर्ट पर होने के कारण वे बहुत ज्यादा बात तो नहीं कर पा रहे, मगर सिर हिलाकर या हां-ना में टूटे-फूटे जवाब देकर अपने साथ घटित खौफनाक मंजर को बयान कर सिहर उठते हैं। वे बस इतना बताते हैं, जो हुआ, उसमें उन्हें नहीं लगता था कि जान बच पाएगी। ईश्वर ने ही दूसरा जीवन दिया है। हमलावर भी उन्हें मृत समझकर छोड़कर भाग गए थे। आईसीयू वार्ड में भर्ती किशनी के गांव देवा निवासी और कासगंज के सिढ़पुरा थाने में तैनात दरोगा अशोक कुमार के सिर, दोनों पैर और सीने पर गंभीर चोटें हैं। हमलावरों के जाने के बाद काफी दूर तक वह घिसट-घिसटकर गांव की ओर बढ़ रहे थे, मगर कुछ दूर चलकर चोट व दर्द के कारण वह बेसुध हो गए। इसके बाद उन्हें जब पुलिस ने उठाया, तब अहसास हुआ कि जीवित हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...