लाठीचार्ज के विरोध में बंगाल में शुक्रवार को लेफ्ट पार्टियों ने 12 घंटे का बंद बुलाया है। उनका आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को कोलकाता में प्रदर्शन के दौरान पीटा गया था। इसके खिलाफ यह बंद बुलाया गया है। आज ज्यादातर दुकानें बंद हैं। नॉर्थ 24 परगना में सीपीआई (एम) के सदस्यों ने श्यामनगर में पारा रोड आदि को ब्लॉक कर दिया है और कुछ ट्रेनें भी रोकी गई हैं।
वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को सुबह 6 बजे से 12 घंटे के पश्चिम बंगाल बंद की घोषणा की। सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पर वाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ ‘सख्त रुख’ अपनाने का आरोप लगाया। वाम मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर में पुलिस के साथ झड़प हुई, क्योंकि कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग को लेकर राज्य के सचिवालय ‘नबान्न’ तक के अपने मार्च के रास्ते में लगे बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू-गैस के गोले भी छोड़े। इसमें कई कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस को भी चोटें आईं।
येचुरी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक महिला और पुरुष, पुलिस द्वारा किए जा रहे लाठीचार्ज से बचने का प्रयास करते दिखे। उन्होंने कहा, ‘बंगाल के युवा का इरादा पक्का है। सख्ती से निपटने की रणनीति उन्हें पीछे नहीं धकेल सकती। यह तस्वीर हजारों शब्द कह रही है। विरोध और तेज होगा।’ वाम मोर्चे अध्यक्ष ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में नौकरियों और बेहतर शिक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर ‘नबान्न अभियान’ में शामिल वाममोर्चा और कांग्रेस के 150 से अधिक छात्र, युवक एवं युवतियां घायल हुए।
बंगाल बंद का आह्वान के बीच कई इलाकों में स्कूल नहीं खुलने की भी खबर रही है। बंगाल में 11 महीने बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने का निर्देश जारी किया था। बच्चों को स्कूल भेजने से पहले पैरेंट्स को कोरोना के नियमों सहित कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। सरकार ने गाइडलाइन भी जारी कर दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...