बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल अन्य दलों से खुद को बेहतर साबित करने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इस क्रम में चुनाव में भोजुपरी गाने का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। पिछले दिनों भोजपुरी गाना ‘बिहार में का बा’ लांच किया गया तो इसके जवाब में भाजपा ने मंगलवार को ‘बिहार में ई बा’ लांच किया। ‘बिहार में ई बा’ कुछ ही घंटों में ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा। भाजपा के अधिकृत सोशल साइटों के जरिए जारी इस गाने में बिहार में 15 सालों में हुए विकास का गुणगान किया गया है। भोजपुरी में तैयार इस वीडियो में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राज में बिहार के बदल रहे स्वरूप को दिखाने की कोशिश की गई है।
भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक मनन कृष्ण ने कहा कि करीब ढाई मिनट के वीडियो में राजग सरकार द्वारा बिहार में बदलाव की कहानी है। उन्होंने कहा, चुनाव में विपक्ष ने ‘बिहार में का बा’ पूछा था, जिसका जवाब दिया गया है। पार्टी के सभी सोशल एकाउंट से इसे एक साथ लांच किया गया है।
मनन कृष्ण बताते हैं कि पार्टी के सभी व्हाट्सऐप ग्रुप और अधिकृत फेसबुक, ट्विटर पर इसे लांच किया गया है। बिहार के सभी मतदान केंद्र, शक्ति केंद्र और मंडल स्तरीय इकाई के जरिए इस गाने को आम लोगों तक पहुंचाने की योजना है। पार्टी इस वीडियों के जरिए अपनी सरकार में किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना चाहती है।
भाजपा की ओर से जारी इस वीडियो में शुरूआत ‘बिहार में का बा’ से होती है। इसके बाद एक आवाज आती है ‘रुक बताव तानी का बा’। इसके बाद गीत-संगीत के साथ ही शुरू होता है कि बिहार में क्या-क्या काम हुआ है।
इस गाने में गायक ‘एनडीए के राज में बदलल अपन ई बिहार हो’ से गाने की शुरूआत करता है। इसके बाद बिहार में आईआईटी, स्कूल-कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी से लेकर आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों को बताता है। बिहार की सड़कों अस्पतालों, पुल-पुलिया के अलावे कानून का राज, अमन-चैन, शिक्षा में हुए काम के साथ ही बिहारियों की मेहनत से तैयार आलीशान भवनों का भी जिक्र वीडियो में किया गया है। इस गाने के जरिए यह भी बताने की कोशिश की गई है कि बाहर जा चुके लोग भी अब व्यवसाय करने के लिए बिहार लौट रहे हैं।
पिछले दिनों अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ‘बम्बई में का बा’ का एक रैप सांग आधारित वीडियो बनाया था, जो लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद बिहार की नेहा सिंह ने ‘बिहार में का बा’ गाने के जरिए बिहार के विकास को लेकर सरकार को कठघरे में खडा किया। नेहा के इस गाने को विपक्षी दलों ने जमकर भुनाने की कोशिश की।
विपक्षी दलों द्वारा पटना की सड़कों पर इस मामले में पोस्टर भी लगाकर सरकार से पूछा गया कि ‘बिहार में का बा’। बहरहाल, भाजपा ने ‘बिहार में का बा’ का जवाब ‘बिहार में ई बा’ से दे दिया है, लेकिन मतदाता किस गाने को पसंद कर अपनी मुहर लगाते हैं, इसका पता तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन दोनों गानों को लोग सुन और देख कर मनोरंजन कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...
By User 6 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...
By User 6 /
May 25, 2026 /
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...
By Reporter 5 /
May 26, 2026 /
रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By User 6 /
May 24, 2026 /
Twisha Sharma case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल AIIMS में किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
May 25, 2026 /
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...