मुंबई और उसके आसपास सोमवार को बिजली ग्रिड के फेल होने से बिजली की आपूर्ति ठप्प हो गई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं बिजली आपूर्ति न हो पाने के कारण लोकल रेल यातायात पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। बिजली की आपूर्ति कंपनी बेस्ट के मुताबिक ग्रिड के फेल होने के कारण मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, ठाणे और उपनगर के कुछ हिस्सों में बत्ती गुल हो गई है। इससे कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रिड फेल होने के एक घंटे बाद नवी मुंबई समेत वेस्टर्न उपनगर के कुछ हिस्सों में बिजली आ गई है। बाकी इलाकों में आपूर्ति को फिर से चालू करने की कोशिश की जा रही है। कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। मुंबई में बिजली की बहाली में एक घंटे का समय लग सकता है। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई सिटी और उसके उपनगर में बिजली नहीं है। सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित है।
बेस्ट कंपनी ने अपने बयान में बताया कि टाटा कडुना स्थित ग्रिड के फेल हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति में बाधित हुई है। कंपनी ने कहा कि उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद है। हालांकि अपने बयान में कंपनी ने यह नहीं बताया कि वापस बिजली की आपूर्ति कब शुरू होगी। बता दें कि मुंबई के बांद्रा, माहिम और कोलाबा जैसे इलाकों में सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल है।
बिजली के गुल हो जाने के कारण मुंबई के कई इलाकों में बिजली ठप्प पड़ी हुई है। साथ ही सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइनों पर लोकल सेवा भी बाधित हो चुका है। लोकल जहां-तहां खड़ी हैं, क्योंकि बिना बिजली के लोकल ट्रेनों का चल पाना असंभव है। ऐसे में जो लोग अपने गंतव्य के लिए निकले थे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और अब वे पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाने को मजबूर हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...