Google Analytics Meta Pixel जानिए क्यों सुहागरात में पति के उड़़ गए होश, पत्नी पर दर्ज कराया मामला - Ekhabri.com

जानिए क्यों सुहागरात में पति के उड़़ गए होश, पत्नी पर दर्ज कराया मामला

गोपालगंज। में ये डायलोग आपने सुना होगा कि शादी ब्याह में आटे में नमक जितना झूठ चलता है। लेकिन सरासर झूठ बोलकर शादी करना विवाद की स्थिति को न्योता देने के समान है। बिहार सहित कई राज्यों अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़की वाले अपना वादा पूरा नहीं कर पाते तो विवाद की स्थिति बन जाती है। लेकिन इस बार बिहार से ही शादी का एक बड़ा झूठ सामने आया है। दरअसल सुहागरात पर दूल्हे के होश उड़ गए, जब उसे पता चला कि जिससे उसने शादी की है वो एक किन्नर है। इसके बाद दूल्हे ने सीजेएम कोर्ट में अपने साथ हुए धोखे का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मामले के मुताबिक, शिकायत किए जाने के बाद लड़की के घर वाले हरवे-हथियार के साथ लड़के के घर पहुंचे। शादी में बेटी व उसे मिले लाखों के जेवर, गिफ्ट सब कुछ उठाकर ले गए। डर के मारे लड़का पक्ष के लोग इसका विरोध नहीं कर पाए। इस मामले में पंचायत की कोशिश करने पर धमकी दी गई। तब शुक्रवार को पीडि़त युवक ने सीजेएम चंद्रमणी कुमार के कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर इंसाफ की अपील की है। गोपालगंज के बरौली थाना के रुपनछाप गांव के रहने वाले अरुणेश कुमार (बदला हुआ नाम) की शादी सिधवलिया के एक गांव में रानी (बदला हुआ नाम) के साथ तय हुई। पूरे रस्मो-रिवाज के साथ तिलक समारोह आयोजित हुआ और बारात गई। अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनसाथी के साथ पूरा जीवन निभाने की कसमें खाईं। जब दुल्हन को लेकर बारात लौटी और सुहागरात के दौरान किन्नर होने का खुलासा हुआ तो दूल्हा और उसके परिजनों को अहसास हुआ कि उनके साथ बड़ा धोखा किया गया है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *