Google Maps के कारण गलत जगहों पर पहुंचने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां एक कार सवार Google Maps के सहारे चलते-चलते खेतों में पहुंच गया। खेतों में फंसी कार निकालने के लिए जब उसने मदद मांगी तो मदद करने वाले ही कार लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेरठ निवासी एक युवक शामली जा रहा था। यहां रोहाना टोल प्लाजा पर उसे अपने किसी जानकार से मिलना था। जब युवक रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उसके जानकार ने उसे सहारनपुर रोड पर चलने को बोला और अपनी लोकेशन भेज दी। लोकेशन के साथ-साथ चलते हुए वह रास्ता भटक गया और खेतों में जा पहुंचा। वापस हाइवे पर जाने के लिए जैसे ही उसने अपनी गाड़ी बैक की, यह गेंहू के खेतों में फंस गई।
काफी देर कोशिश करने के बाद जब उसकी गाड़ी नहीं निकली तो उसने पास से गुजर रहे दो युवकों से मदद मांगी। बाइक सवार ने अपने कुछ और दोस्तों को मौके पर बुला लिया और सभी लोग मिलकर गाड़ी निकालने लगे। खेतों से गाड़ी निकलते ही ड्राइवर सीट पर बैठा युवक उसे लेकर फरार हो गया। उसके बाकी साथी भी बाइक पर चढ़कर उसके साथ फरार हो गए। कार ड्राइवर अकेला मौके पर रह गया, जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि, जांच के बाद कुछ ही दूरी पर पुलिस को कार खड़ी मिल गई थी। फिलहाल उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Google Maps के कारण रास्ता भटकने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले महीने एक मामले में छापेमारी के लिए जा रही असम पुलिस को Maps ने नागालैंड पहुंचा दिया था। पुलिसकर्मियों के पास हथियार देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें बदमाश समझकर बंधक बना लिया। अगले दिन स्थानीय पुलिस की मदद से बंधक कर्मियों को छुड़ाया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...