भारतीय नौसेना ‘एयरो इंडिया 2025’ में चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमान मिग-29के, ‘सीकिंग 42बी’ और पोत रोधी हेलीकॉप्टर समेत नौसेना विमानन के अलग-अलग विमानों एवं उपकरणों का प्रदर्शन करेगी। नौसेना हल्के लड़ाकू विमान (नौसेना) का भी प्रदर्शन करेगी, जिसे वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADA) ने डिजाइन किया है और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने निर्मित किया है।
एशिया के सबसे बड़े एयर शो ‘एयरो इंडिया’ के 15वें संस्करण का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल पर वह ‘इंडिया पैवेलियन’ का भी उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने ‘एयरो इंडिया’ के शुरू होने से पहले फिजी के रक्षा मंत्री पियो टिकोदुआदुआ से मुलाकात की और दोनों देशों के रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) को संस्थागत बनाने पर सहमति बनी।
बेंगलुरु पहुंचने के बाद फिजी के रक्षा मंत्री टिकोदुआदुआ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिजी और भारत के बीच सहयोग का पुराना इतिहास है और दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद रखते हैं। राजनाथ सिंह ने दक्षिण सूडान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल चोल थोन जे बालोक से भी मुलाकात कर दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा की।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘एयरो इंडिया 2025’ का उद्देश्य आम जनता को नौसैनिक विमानों से अवगत कराना और उन्हें प्रदर्शित करना है। इसमें मिग-29के, कामोव 31 हवाई पूर्व चेतावनी हेलीकॉप्टर, सीकिंग 42बी और एमएच 60 आर पनडुब्बी रोधी हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। ये आयोजन 10 से 14 फरवरी 2025 तक बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...