Google Analytics Meta Pixel निवेशकों के लिए 3 धांसू आईपीओ में निवेश का मौका - Ekhabri.com %

निवेशकों के लिए 3 धांसू आईपीओ में निवेश का मौका

साल 2025 में ये पहला ऐसा हफ्ता होगा, जब प्राइमरी मार्केट में जोरदार हलचल रहने वाली है। आईपीओ में निवेश का मौका तलाश रहे निवेशकों के लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते बाजार में कुल 3 मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। इसमें अजाक्स इंजीनियरिंग, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज और क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल शामिल है।

 

 

 

अजाक्स इंजीनियरिंग का आईपीओ 10 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 12 फरवरी, 2024 को बंद होगा। इस आईपीओ का इश्यू साइज 1,295.35 करोड़ रुपये होगा और यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा, जिसमें 2.02 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 599 रुपये से 629 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। कंपनी द्वारा तय किया गया लॉट साइज न्यूनतम 23 शेयरों का है। खुदरा निवेशक को आईपीओ के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम 14,467 रुपये की आवश्यकता है।

 

 

 

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेएम फाइनेंशियल, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस इश्यू के प्रमुख प्रबंधक हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है. अजाक्स इंजीनियरिंग के आईपीओ खुलने से पहले एसबीआई फंड मैनेजमेंट ने कंपनी में 212 करोड़ रुपये निवेश किया है।

 

 

 

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 12 फरवरी से 14 फरवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ का इश्यू साइज 8,750 करोड़ रुपये का है। यह पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल होगा और इसमें 12.36 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 674 रुपये से 708 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 21 है और खुदरा निवेशक को बोली लगाने के लिए न्यूनतम 14,868 रुपये निवेश करने होंगे।

Read Also  जिंदल के स्टाल में पहुंचे सीएम ने ली प्रोडक्ट की जानकारी

 

 

 

कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जे.पी. मॉर्गन इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स और आईआईएफएल सिक्योरिटीज इस इश्यू का प्रबंधन कर रहे हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार है। क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल आईपीओ 14 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 फरवरी को बंद होगा। इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू 225 करोड़ रुपये का होगा। वहीं, 1.49 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी प्राइस बैंड का खुलासा नहीं किया है। इस आईपीओ के लिए पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स लीड मैनेजर है. वहीं, लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है।

 

 

 

नोट : मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

आज है शरद पूर्णिमा, जानिए सही मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद खास दिन माना जाता है। साल 2026 में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जा रही है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट से होगी। रात्रि के समय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *