Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक-मुर्गियों के पांच नमूनों में बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक-मुर्गियों के पांच नमूनों में बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू महामारी ने भी दस्तक दे दिया है। बालोद जिले से 11 जनवरी को भेजे गए मुर्गियों के पांच नमूनों में बर्ड फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ में महामारी का यह पहला मामला है। इसके बाद पशुधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग एलर्ट पर हैं। संबंधित पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। अब उस क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म में मौजूद मुर्गे-मुर्गियों को मारा जाएगा। बालोद जिले के गिधौली गांव स्थित जीएस पोल्ट्री फार्म में 9,10 और 11 जनवरी को 274 मुर्गे-मुर्गियों की मौत हो गई। सूचना पर 11 जनवरी को पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पांच मुर्गियों से स्वाब के नमूने लेकर राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा। शेष मुर्गियों को गांव में ही सुरक्षित तरीके से दफना दिया गया। आज शाम भोपाल की प्रयोगशाला ने पांचों नमूनों में ऌ-5 ठ-8 एविएन इनफ्लुएंजा वायरस की पुष्टि का पत्र भेजा है। इस पत्र के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पशु चिकित्सा संचालक ने बताया, केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार संक्रमित फार्म से एक किलोमीटर के दायरे को को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। वहां रैपिड रिस्पांस टीम संक्रमण को फैलने से रोकने के आवश्यक इंतजाम कर रही है। संक्रमित क्षेत्र में पोल्ट्री उत्पादों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित किया जा रहा है। प्रशासन वहां लोगों और गाडियों की आवाजाही भी सीमित करने की कोशिश में है। पशु चिकित्सा अधिकारियों ने बताया, बालोद के जीएस पोल्ट्री फार्म गिधाली के एक किलोमीटर से 10 किलोमीटर के पूरे इलाके को निगरानी क्षेत्र घोषित किया जा रहा है।
वहीं प्रदेश के दूसरे जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विभाग का दावा अभी इंसानों को खतरा नहीं
अपर संचालक डॉ. केके ध्रुव ने बताया, बालोद में बर्ड फ्लू के जिस स्ट्रेन की पुष्टि हुई है, वह एच-5 एन-8 एविएन इनफ्लुएंजा वायरस है। यह पक्षियों से इंसानों में नहीं फैलता। अभी तक ऐसा कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। इससे अभी इंसानों को संक्रमण का कोई खतरा नहीं है।
470 से अधिक सैंपल भेज चुके
प्रदेश भर में मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों के मरने की खबर आ रही है। दो दिन पहले रायपुर के पगारिया कॉम्प्लेक्स में कई कबूतर मरे हुए पाए गए। पशु चिकित्सा विभाग इनके स्वैब के नमूने लेकर भोपाल भेज रहा है। अभी तक 470 से अधिक नमूने भोपाल भेजे जा चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...