रायपुर, 28 फरवरी 2025: उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज सभी नगरीय निकायों की कार्य समीक्षा बैठक ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में हुई इस बैठक में नगर निगमों के आयुक्त और नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक आर. एक्का भी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए सभी नगरीय निकायों को पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में सर्वेक्षण दल स्वच्छ सर्वेक्षण-2024, ओडीएफ (ODF) और जीएफसी (GFC) प्रमाणीकरण का कार्य शुरू करेंगे।
स्वच्छता के लिए सख्त निर्देश:
सार्वजनिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई होनी चाहिए।
ट्विन-बिन्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
100% ठोस अपशिष्ट संग्रहण और परिवहन हो।
शहर को सीटीयू, ब्लैक स्पॉट और जीवीपी से मुक्त किया जाए।
बैक-लेन, नालियों और जल स्रोतों की साफ-सफाई हो।
साव ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान 10 प्रमुख मापदंडों, 54 संकेतकों और 166 सह-संकेतकों पर निकायों को पूरी तैयारी रखनी होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लंबित विद्युत देयकों का निपटान प्राथमिकता:
साव ने निकायों में लंबित विद्युत देयकों के भुगतान और 15वें वित्त आयोग से जुड़ी कार्यवाहियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों के भीतर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने को कहा।
बैठक में सुडा (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य भी उपस्थित थे।
आगामी समीक्षा में होगा निकायों का आकलन:
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी बैठकों में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों की निकायवार समीक्षा की जाएगी। यदि किसी निकाय के प्रदर्शन में गिरावट पाई जाती है, तो राज्य शासन स्तर पर कार्यवाही होगी।
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...