सुकमा | गुंडराजगुडेम क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद किया है।
मारे गए नक्सलियों की पहचान पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय महिला नक्सली सोड़ी लिंगे (ACM) और पुरुष नक्सली पोड़ियाम हड़मा (ACM) के रूप में हुई। दोनों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
बरामद हथियार और अन्य सामग्री
01 बीजीएल लॉन्चर
01 नग 12 बोर बंदूक
05 बीजीएल सेल और 05 जिंदा कारतूस
01 वायरलेस सेट और 04 बीजीएल कॉटीज
भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोगी सामान
मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम
सुकमा पुलिस अधीक्षक के अनुसार, 28 फरवरी 2025को सुकमा डीआरजी और 203 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को शीर्ष नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद गुंडराजगुडेम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
1 मार्च 2025 सुबह 9 बजे गुंडराजगुडेम के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जो रुक-रुक कर जारी रही। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च ऑपरेशन में दो हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद हुए।
मारे गए नक्सलियों का विवरण
सोड़ी लिंगे (ACM) – पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख रुपये की इनामी।
पोड़ियाम हड़मा (ACM) – जनताना सरकार अध्यक्ष, 5 लाख रुपये का इनामी।
बस्तर आईजी का बयान
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि बस्तर पुलिस, DRG, STF, CAF और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। लोकतंत्र और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...