होली के रंगों में अब प्राकृतिक और हर्बल गुलाल की मांग बढ़ रही है। कोरबा जिले के दोंद्रो गांव की महिला स्व-सहायता समूह ने लाल भाजी, चुकंदर, पालक और फूलों से हर्बल गुलाल तैयार किया है, जो बाजार में खूब पसंद किया जा रहा है। इस गुलाल की खासियत यह है कि यह त्वचा और पर्यावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
महिलाओं ने बताया कि हर्बल गुलाल बनाने के लिए अरारोट पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लाल भाजी, पालक, चुकंदर, परसा फूल और गेंदा फूल को सुखाकर पाउडर बनाया जाता है। इस पाउडर को अरारोट के साथ मिलाकर रंग तैयार किया जाता है। खुशबू के लिए गुलाब और मोगरा फूलों का रस इस्तेमाल किया जाता है। यह गुलाल पूरी तरह से प्राकृतिक और केमिकल-मुक्त है। पिछले साल भी महिलाओं ने हर्बल गुलाल तैयार किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
इस बार डिमांड और बढ़ गई है, जिसके चलते महिलाएं अधिक मात्रा में गुलाल तैयार कर रही हैं। समूह की अध्यक्ष कुंती दुबे ने बताया कि अब तक 50 किलो गुलाल तैयार किया जा चुका है और 50 किलो और बनाया जाएगा। हर्बल गुलाल की कीमत भी काफी किफायती है। थोक में यह 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध है, जबकि छोटे पैकेट्स 10 से 20 रुपए में मिल रहे हैं। केमिकल युक्त गुलाल की तुलना में यह सस्ता और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।
महिलाओं ने गुलाल की मार्केटिंग के लिए स्थानीय दुकानों और सरकारी विभागों से संपर्क किया है। इसके चलते उन्हें बड़े ऑर्डर भी मिले हैं। समूह की अध्यक्ष नीलिमा चंद्रा ने बताया कि पिछले साल की ट्रेनिंग का फायदा मिल रहा है और महिलाएं अब कुशलता से गुलाल तैयार कर रही हैं। इस पहल से न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। होली के इस हर्बल गुलाल ने कोरबा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर, 10 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित उनके प्रतिकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के...