रायपुर, (पूनम ऋतु सेन)।भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन ऋषि पंचमी का व्रत रखा जाता है,यह त्योहार गणेश चतुर्थी के अगले दिन आता है। इस दिन सप्त ऋर्षियों का पूजन किया जाता है।
ऋषि पंचमी व्रत की मान्यताएं
ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को करने से धन-धान्य, सुख समृद्धि, संतान प्राप्ति इत्यादि कामनायें पूर्ण होती है, जो भी व्यक्ति इस व्रत का श्रद्धा अनुसार पालन करता है उसे सारे दोषों से मुक्ति मिल जाती है।यह व्रत जाने-अनजाने में हुए पापों को नष्ट करने वाला है।
व्रत संबंधी पूजा सामाग्री
इस दिन पूरे घर को शुद्ध करने के लिए गाय का गोबर या गंगाजल का उपयोग करें।व्रत रखने वाले भक्तों को इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाना चाहिए। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर हल्दी से चौकोर मंडल बनाएं और उस पर सप्त ऋषियों की स्थापना कर व्रत का संकल्प लें।सप्त ऋषियों की सच्चे मन से उपासना करें। दीप-धूप जलाएं और पुष्प नैवेद्य अर्पित कर व्रत की कथा सुनें। सप्तऋषियों को मीठे पकवान का भोग लगाएं। सप्त ऋषियों की पूजा में हल्दी, चंदन, रोली, अबीर, गुलाल, मेहंदी, अक्षत, वस्त्र, फूल शामिल करना चाहिए।
व्रत के नियम
इस व्रत में एक बार रात के समय भोजन किया जाता है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।पूजन करने और कथा सुनने के बाद किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं और उसके बाद स्वयं भोजन ग्रहण करें। इस व्रत में महिलाएं जमीन से उगे हुए अन्न को ग्रहण नहीं करती हैं और इस व्रत का उद्यापन वृद्धावस्था में किया जाता है।
क्यों रखा जाता है ऋषि पंचमी का व्रत?
किसी राज्य में धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने वाला एक ब्राह्मण परिवार रहा करता था।इसी परिवार के ब्राह्मण पति-पत्नी ने अपनी पुत्री का विवाह एक कुलीन परिवार में किया लेकिन कुछ समय बाद ही किसी कारणवश दामाद की मौत हो गई और उनकी बेटी विधवा हो गई। बेटी के विधवा होने पर दुखी होकर समाज के डर से इनका परिवार अपनी बेटी सहित गंगा नदी के किनारे कुटिया बना कर रहने लगे, कुछ समय बाद बेटी की भी तबियत खराब हो गई और उसके शरीर में कीड़े पड़ गए। इससे ब्राह्मण परिवार और भी दुखी हो गया।
लड़की की मां ने जब अपने पिता से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि तुम्हारी बेटी ने पूर्व जन्म में माहवारी के समय बर्तनों को छू दिया था। उसी के श्राप के कारण तुम्हारी लड़की की ऐसी दशा हुई है।
इससे उबरने के उपाय हेतु उन्होंने ऋषि पंचमी के दिन उपवास करने के लिए कहा और पूजा विधि भी बताई। पूजा करने के बाद इस ब्राह्मण परिवार में फिर से खुशियां लौट आई और इस व्रत के असर के बाद बेटी को अगले जन्म में पूर्ण सौभाग्य प्राप्त हुआ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...