Google Analytics Meta Pixel दुर्ग: कोरोना की थर्ड वेव की आशंका के बीच कलेक्टर ने किया अस्पताल में स्थापित आक्सीजन प्लांट कामुआयना - Ekhabri.com

दुर्ग: कोरोना की थर्ड वेव की आशंका के बीच कलेक्टर ने किया अस्पताल में स्थापित आक्सीजन प्लांट कामुआयना

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बीते दिनों अपग्रेडेशन के लिए और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुकम्मल तैयारियों के लिए विशेष निर्देश दिये गये थे। इनकी प्रगति जानने कलेक्टर यहाँ पहुँचे। यहाँ आक्सीजन प्लांट पूरी तरह तैयार कर दिया गया है तथा रिनोवेशन कार्य भी प्रगति पर है। यहाँ आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किया जाना है। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से ओपीडी के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुपेला अस्पताल भिलाई के सबसे सघन इलाके में है और सबसे ज्यादा ओपीडी यहाँ आती है। इसे देखते हुए यहाँ व्यवस्था की विशेष मानिटरिंग करने के निर्देश उन्होंने दिये। उन्होंने कहा कि ओपीडी के मुताबिक स्टाफ एवं चिकित्सकों की जरूरत के लिए समीक्षा करते रहें। किसी भी विशेष जरूरत के लिए जानकारी दें। इसके लिए डीएमएफ आदि मदों से स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की सबसे बुनियादी प्राथमिकताओं में से हैं लोगों से फीडबैक लेकर इसे बेहतर करने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे। यहां उन्होंने अस्पताल में चल रहे उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इन कार्याे को निर्धारित मापदंड के अनुसार कराये जाने के साथ ही नियमित अंतराल में साफ-सफाई पर ध्यान देने कहा।

कलेक्टर ने उनके आगमन के दौरान अस्पताल में हो रही साफ-सफाई पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह कार्य सुबह हो जाना चाहिए। उन्होंने फाल सिलिंग का निर्माणाधीन कार्य देखा और इस पर असंतोष जाहिर कर पूरी गुणवत्ता के साथ यह कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में बनने जा रहे नवीन आइसोलेशन वार्ड के लिए चिन्हांकित स्थल भी देखा। आइसोलेशन वार्ड में जरूरी सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने अस्पताल में स्थापित आक्सीजन प्लांट को भी देखा। उन्होंने इसे आक्सीजन के लिए जरूरत मन्द लोगों के लिए काफी मददगार साबित होने की बात कही।

Read Also  कोविद19 अप्डेट्स: राज्य का आंकड़ा पहुँचा 3305,92 नये मामले मिले, 211 रायपुर जिले में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज


उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल के पश्चात सबसे ज्यादा संख्या में ओपीडी सुपेला अस्पताल में होती है। यहाँ बेहतर व्यवस्था हो, इसके लिए कलेक्टर ने डीएमएफ के माध्यम से अस्पताल के रिनोवेशन की व्यवस्था की। यहाँ अस्पताल में ऊपरी मंजिल में काफी सीपेज की समस्या आ रही थी जिसकी वजह से अस्पताल का बहुत सा हिस्सा अनुपयोगी साबित हो रहा था। इस सीजन में सीपेज की मरम्मत कराई गई। साथ ही स्पेस के उचित तरह के उपयोग के लिए अस्पताल का सीटिंग प्लान भी बदला गया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सांस की दिक्कत वाले मरीजों को यहाँ पर रखा गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

बेटियों की सुरक्षा में लापरवाही नहीं, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *