झारखंड के बोकारो जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में अलर्ट जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों और सभी प्रकार के पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
बताया गया कि बोकारो स्थित राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में 20 फरवरी से मुर्गियों की असामान्य मौत हो रही थी। इनके नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए थे। शनिवार को मिली जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद पशुपालन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। संक्रमित क्षेत्र में मुर्गियों को मारने और उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, फार्म में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों और प्लेटफॉर्म को जला दिया गया है।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज मणि ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में रैपिड रिस्पांस टीम और क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है। केंद्र सरकार ने भी राज्य सरकार को स्थिति पर कड़ी नजर रखने और सभी एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है और अन्य राज्यों से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों तथा प्रवासी पक्षियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
इससे पहले, एक महीने पहले रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कैंपस स्थित वेटनरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे, जहां चाइनीज नस्ल की गिनी पाउल पक्षियों की मौत हुई थी। इस घटना ने पशुपालन व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। फिलहाल, संक्रमण को रोकने और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पशुपालन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...