रायपुर, 13 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।










