Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, सताएगी चिलचिलाती धूप - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, सताएगी चिलचिलाती धूप

छत्तीसगढ़ में होली का त्योहार नजदीक आते ही मौसम ने गर्मी का रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और साफ आसमान के कारण सूरज की तपिश बढ़ रही है, जिससे गर्मी का असर तेजी से फैल रहा है।

प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रायपुर और बिलासपुर में भी 39 डिग्री तक गर्मी रही। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। दिन के समय लू जैसी स्थिति बन रही है, जिससे लोग परेशान हैं।

आईएमडी रायपुर के अनुसार, मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। सूरज की तेज किरणों के कारण दिन का तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। रायपुर, दुर्ग और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में आज अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा।

बीते दिन 12 मार्च को रायपुर में दिन का तापमान 39 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा था। वहीं, रात का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा, जो औसत से 5 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा।

सरगुजा संभाग में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। अंबिकापुर में अधिकतम 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो औसत से 4.2 डिग्री अधिक था, जबकि रात का तापमान 13.4 डिग्री रहा। जगदलपुर में भी दिन का तापमान 36.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि होली के बाद गर्मी और तेज हो सकती है। लोगों से गर्मी से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *