Google Analytics Meta Pixel जिपं की सामान्य सभा में उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को घेरा - Ekhabri.com

जिपं की सामान्य सभा में उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को घेरा

गरियाबंद। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने की जिसमें सभी शासकीय विभागों के अधिकारीगण, जिला पंचायत सभापति व सदस्यगण उपस्थित रहे। कोरोना संक्रमण के चलते लंबे अरसे बाद आयोजित की गई जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने अपने चिर परिचित अंदाज में तेवर दिखाते हुए अपने सवालों से अधिकारियों को घेरा। उन्होंने मैनपुर विकासखंड के राजापड़ाव अंचल के विभिन्न गांवों में विद्युतीकरण नहीं होने की समस्या को पटल पर रखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों पर आमजन व जनप्रतिनिधियों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा विद्युतीकरण के लिए पूर्व में किए गए सर्वेक्षण सूची को दिखाते हुए कड़े लहजों में कहा कि सिर्फ रक्शापथरा और झोलाराव गांव में ही वन व्यवधान के चलते विद्युतीकरण नहीं हो पाने की समस्या थी क्षेत्र के शेष गांवों में से तीन ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण पूर्ण किया जा चुका है, लेकिन लगभग उतने ही वनक्षेत्र वाले शेष पांच ग्राम पंचायतों में वन व्यवधान का हवाला देकर विद्युतीकरण नहीं किया गया है,जिला पंचायत उपाध्यक्ष के इस सवाल पर विद्युत विभाग के अधिकारी निरुत्तर होकर बगले झांकने लगे।
उन्होंने मक्का उत्पादित क्षेत्र मैनपुर-देवभोग विकासखंड के लिए मक्का प्रोसेसिंग यूनिट प्रारंभ करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने पूर्व में किए गए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और घोर अनियमितता का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बरतने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्य रूप से अमलीपदर-गोहरापदर क्षेत्र में एसडीएम द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में विक्रय हेतु टोकन कटाकर खलिहानों में रखे गए किसानों के धान को अवैध बताकर धर पकड़ करने पर एसडीएम के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल खलिहानों और घरों में रखे धान को अवैध के नाम पर किसानों को अनावश्यक परेशान न करने का मामला उठाया एवं मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत शोभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति उपरांत भी स्वास्थ्य केंद्र संचालित नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की व हायर सेकंडरी स्कूल शोभा में व हाईस्कूल भूतबेड़ा में सृजित करने हेतु बजट के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की मांग की।

Read Also  आज हो सकती है मंत्रि मंडल विस्तार पर चर्चा-पीएम मोदी की अहम बैठक आज

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...