Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर भी ढील ना बरतें। जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण आप टेंशन में रहेंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी आय और व्यय पर पूरा ध्यान दें और अपने भविष्य को लेकर भी कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। पारिवारिक मामलों में आप ढील बिल्कुल ना दें। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं। माताजी आपके लिए कोई सरप्राइस लेकर आएंगी। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। आप दिखावे में ना आएं। आपके सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। आप अपने पिताजी से व्यापार को लेकर सलाह ले सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौज-मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। संतान को कोई सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।  आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपको अपने व्यवसाय की डील को पार्टनरशिप में फाइनल करना होगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिलने से खुशियां बढ़ेंगी। आपको किसी सरप्राइज पार्टी के भी मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या थी, तो उसके बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आप बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ ना डालें और कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला आपको समस्या देगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। आपको काम अधिक रहने के कारण सिरदर्द और थकान आदि जैसी समस्या रहेगी।
कन्या राशि : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हें किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आने की संभावना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की भी संभावना है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में नई-नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नई वस्तु की प्राप्ति होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। किसी नए मकान आदि की आप खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन करेंगे, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। विधार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई अजनबी धोखा दे सकता है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आप किसी प्रॉपर्टी के काम में अच्छा लाभ लेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टाल सकते हैं।
मकर राशि : आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आपको अत्यधिक मात्रा में धन मिलने से आपकी खुशियों को चार चांद लगेंगे, लेकिन आप अपने खर्चों को कंट्रोल करें। वाहनों का प्रयोग भी आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप अपने खाने-पीने की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी सरकारी काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जल्दबाजी के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप अपने धन का को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। आपको अपनी संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर भेजना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की किसी नए विषय के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।
मीन राशि : आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने खाने से परहेज हो सकता है। जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। गरीबों की सेवा के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा, क्योंकि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *