Google Analytics Meta Pixel रुपये नहीं तो नर्क में जाओ, मरीज से रिश्वत मांगकर बोली डॉक्टर - Ekhabri.com

रुपये नहीं तो नर्क में जाओ, मरीज से रिश्वत मांगकर बोली डॉक्टर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना चौधरी पर नसबंदी ऑपरेशन के लिए मरीज से 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। मरीज के परिजनों ने 2 हजार रुपए दिए, लेकिन बाकी 4 हजार न दे पाने पर डॉक्टर ने मरीज और उसके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया। गुस्से में डॉक्टर ने मरीज से कहा, तू नर्क में जाएगी, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग अब वायरल हो रही है। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन को हिलाकर रख दिया है।

 

 

 

सेमरचुवा की रहने वाली जमंत्री पटेल अपने पति संतोष पटेल के साथ नसबंदी के लिए 19 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। ऑपरेशन के बाद डॉ. वंदना चौधरी ने उनसे 6 हजार रुपए की मांग की। परिजनों ने जैसे-तैसे 2 हजार रुपए का इंतजाम किया, लेकिन बाकी राशि न दे पाने पर डॉक्टर ने आपा खो दिया। पीड़ित महिला ने डॉक्टर की अभद्र टिप्पणी और अपशब्दों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। 7 मिनट की इस ऑडियो के साथ उन्होंने सिविल सर्जन से शिकायत की। शिकायत के बाद मामला कलेक्टर अवनीश शरण तक पहुंचा।

 

 

 

कलेक्टर ने तुरंत जांच के निर्देश दिए और सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगी। जांच के बाद सिविल सर्जन ने डॉ. वंदना चौधरी से जवाब-तलब किया और उनके परिवार नियोजन (टीटी) और एमटीपी (गर्भपात) ऑपरेशन करने पर तत्काल रोक लगा दी। अब ये ऑपरेशन डॉ. रमा घोष और डॉ. ममता सलूजा को सौंपे गए हैं। सिविल सर्जन ने सख्त चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ उचित कदम उठाया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

छत्तीसगढ़ में 700 प्राध्यापक भर्ती से कॉलेजों में शिक्षा क्रांति की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा सुधार, भर्ती और...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *