दिल्ली पुलिस की एक टीम हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर पहुंची। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) के नेतृत्व में टीम ने नकदी की कथित बरामदगी की जांच के सिलसिले में जस्टिस वर्मा के आवास का दौरा किया।
दिल्ली पुलिस के डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर करीब एक घंटे मौजूद रहे। सूत्रों ने बताया कि जस्टिस वर्मा के स्टोर रूम और आसपास की जगह को सील किया गया है, यहीं जले हुए कैश मिले थे।
सूत्रों के अनुसार जस्टिस वर्मा के आवास पर कुछ हाई कोर्ट के अधिकारी भी पहुंचे थे। टीम के आवास पर पहुंचने से पहले पुलिस सूत्रों ने बताया कि टीम उस स्थान का निरीक्षण करेगी, जहां आग लगी थी और जस्टिस के आवास में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर सकती है।
22 मार्च को, सीजेआई ने आरोपों की इन-हाउस जांच करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय की जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड करने का फैसला किया।
इस रिपोर्ट में नकदी के भारी भंडार की कथित तस्वीरें और वीडियो शामिल थे। जस्टिस वर्मा ने कैश को लेकर साजिश का दावा किया और कहा कि ये रुपये उनके या परिवार के नहीं हैं। उन्होंने कहा, ”उनके परिवार के किसी सदस्य ने स्टोररूम में कभी भी कोई नकदी नहीं रखी थी।”
दिल्ली के पॉश लुटियंस इलाके में 14 मार्च को जस्टिस यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास के एक कमरे में आग लग गई थी। उसे बुझाते समय अग्निशमन कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से नकदी बरामद की थी।इसी खबर मीडिया में आने के बाद बवाल मच गया। घटना को लेकर आधिकारिक संवाद में लिखा गया है कि नोटों की ‘‘चार से पांच अधजली बोरियां’’ मिली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...