Google Analytics Meta Pixel वन आधारित आजीविका से जनजातीय समाज को सशक्त करने की पहल   - Ekhabri.com

वन आधारित आजीविका से जनजातीय समाज को सशक्त करने की पहल  

रायपुर, 28 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में आयोजित “आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर” विषयक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि वनों और जनजातीय समाज के बीच का संबंध अटूट है।  

IMG 20250328 WA0027
IMG 20250328 WA0027

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत जनजातीय आबादी निवास करती है और राज्य का 44 प्रतिशत हिस्सा वनों से आच्छादित है। सरकार की प्राथमिकता है कि वन उत्पादों का समुचित उपयोग कर स्थानीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए।

 

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के कारण छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और आदिवासी कल्याण को प्राथमिकता दी गई।

 

महिला स्वसहायता समूहों को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 67 प्रकार के लघु वनोपजों का संग्रहण, प्रसंस्करण और विक्रय महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरक नीतियों के चलते ये समूह आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

 

पीएम-जनमन योजना और जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

मुख्यमंत्री साय ने पीएम-जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से जनजातीय बाहुल्य ग्रामों का विकास हो रहा है।

 

वन मंत्री ने किया समर्थन

वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यशाला में कहा कि नीति आयोग और राज्य सरकार के सहयोग से जनजातीय समाज की समृद्धि के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने वन संसाधनों के सतत उपयोग और रोजगार सृजन पर बल दिया।

Read Also  इन 3 राशन दुकानों पर ताला…e-KYC और राशन वितरण में लापरवाही पड़ी भारी…जानें अब कहां मिलेगा अनाज?

 

स्टालों का अवलोकन

कार्यशाला के बाद मुख्यमंत्री साय ने अरण्य भवन परिसर में वन उत्पादों पर आधारित स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान हैदराबाद की लीफ प्लेट टेक्नोलॉजी टीम ने उनसे मुलाकात कर लीफ से बने डिनर सेट भेंट किया।

 

बीजापुर के बी. आर. राव, जो पिछले 35 वर्षों से वनौषधीय पौधों के बीजों का संरक्षण कर रहे हैं, ने मुख्यमंत्री को अपने ‘गमलों से जंगल की ओर’ अभियान के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

 

उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर नीति आयोग के सलाहकार सुरेंद्र मेहता, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव सहित झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक से आए विशेषज्ञ एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *