रायपुर, 31 मार्च 2025: कभी नक्सलियों के अभेद्य किले के रूप में कुख्यात अबूझमाड़ में अब सुरक्षा बलों का दबदबा बढ़ रहा है। इंद्रावती नदी पर फुंडरी के पास बन रहा 648 मीटर लंबा तीसरा पुल क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को बारहमासी आवागमन की सुविधा देगा। पुल का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बारिश से पहले बाकी 20 प्रतिशत काम भी पूरा होने की उम्मीद है।
अबूझमाड़ को मिलेगा सीधा नेशनल हाईवे कनेक्शन
पुल के चालू होते ही 12 ग्राम पंचायतों के लोग नेशनल हाईवे 63 से जुड़ जाएंगे, जिससे दंतेवाड़ा और बीजापुर तक पहुंचना आसान होगा। यह पुल अबूझमाड़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
सीआरपीएफ की सुरक्षा में बन रहा पुल
पुल निर्माण स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ का कैंप लगाया गया है। जवान 24 घंटे पुल पर नजर रख रहे हैं और सुरक्षा चाक-चौबंद है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर जवान सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।
नक्सल गतिविधियों पर लगेगा अंकुश
हर साल बारिश के दौरान इंद्रावती नदी के उफान पर रहने के कारण नक्सली अबूझमाड़ में ट्रेनिंग कैंप चलाते थे। लेकिन पुल निर्माण के बाद इस पर भी रोक लगेगी। जवानों की लगातार मौजूदगी से नक्सली गतिविधियां सीमित हो जाएंगी।
2018 में शुरू हुआ था पुल निर्माण
इस पुल का निर्माण 2018 में सुरक्षा घेरे में शुरू किया गया था। नक्सलियों ने कई बार प्रेशर आईईडी और अन्य विस्फोटकों के जरिए बाधा पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने हर प्रयास को नाकाम किया।
निर्माण में 35 करोड़ 60 लाख की लागत
35 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह पुल 208 मीटर नेशनल हाईवे और 242 मीटर बांगोली की तरफ एप्रोच रोड से जुड़ा होगा। पुल बनने के बाद अबूझमाड़ के विकास को गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 6, 2026 /
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर, 01 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा सुधार, भर्ती और...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...