Google Analytics Meta Pixel प्रो. लवली शर्मा बनीं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति - Ekhabri.com

प्रो. लवली शर्मा बनीं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति

राज्यपाल व कुलाधिपति रमेन डेका ने प्रोफेसर डॉ. लवली शर्मा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान में डॉ. शर्मा उत्तर प्रदेश के दयालबाग शैक्षणिक संस्थान, आगरा में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. शर्मा का कार्यकाल, उनकी उपलब्धियां और सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम व परिनियम के प्रावधानों के अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (संशोधन 2021) की धारा 12(1) के तहत दी गई शक्तियों के आधार पर की गई है।

 

 

लंबे समय से नेतृत्व के स्थायित्व का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित देश के एकमात्र इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ को आखिरकार एक स्थायी और योग्य कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा जारी आदेश के तहत प्रो. लवली शर्मा को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (संशोधन) एवं 2021 की धारा 12 (1) के अंतर्गत की गई है।

 

 

 

पूर्व कुलपति के कार्यकाल के बाद विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई थी और पिछले कई महीनों से कुलपति का प्रभार संभागायुक्त को सौंपा गया था, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन में स्थायित्व की कमी महसूस की जा रही थी।  वर्तमान में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत प्रो. लवली शर्मा संगीत शिक्षा में लंबा अनुभव रखती हैं और उनकी अकादमिक साख भी मजबूत है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय को न केवल प्रशासनिक स्थायित्व मिलेगा, बल्कि शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

 

 

Read Also  यशवंत कुमार ने संभाली छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी

 

गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों से विश्वविद्यालय लगातार विवादों में घिरा रहा है। पूर्व कुलपति डॉ. ममता चंद्राकर के कार्यकाल से ही विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे। ममता चंद्राकर के पास कुलपति पद हेतु आवश्यक योग्यता अर्थात कम से कम दस वर्षों का अध्यापन अनुभव का अभाव था, बावजूद इसके उन्हें पद पर नियुक्त किया गया था. इस निर्णय की व्यापक आलोचना हुई और इससे विश्वविद्यालय की साख पर भी असर पड़ा।

 

 

प्रो. लवली शर्मा भारतीय शास्त्रीय संगीत (सितार) पढ़ाती हैं। वे स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर सितार की प्रैक्टिकल क्लास के साथ-साथ ‘श्रुति, स्वर विभाजन और रागों का विश्लेषण’ भी पढ़ाती हैं।  उनके रुचि के क्षेत्र संगीत से जुड़ी चिकित्सा, संगीत का अध्ययन, संगीत शिक्षा, घरानों की परंपरा और लोक संगीत हैं।  उनके 26 रिसर्च पेपर और 7 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।  वे एक मशहूर संगीत विशेषज्ञ और संगीत से इलाज करने वाली विशेषज्ञ (म्यूजिक थैरेपिस्ट) हैं. उन्हें सितार की मैहर परंपरा में प्रशिक्षण मिला है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *