Google Analytics Meta Pixel हथियार छोड़ने पर नक्सलियों को मिलेंगे लाखों, सरकार ने बदली नीति - Ekhabri.com

हथियार छोड़ने पर नक्सलियों को मिलेंगे लाखों, सरकार ने बदली नीति

रायपुर, 12 अप्रैल 2025।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सक्रिय नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 लागू कर दी है। इसके तहत हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को न केवल सुरक्षा दी जाएगी, बल्कि उन्हें लाखों रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।  

 

इस नीति के तहत सरकार का उद्देश्य है कि वर्षों से जंगलों में भटक रहे युवक जो भ्रम या दबाव में नक्सली गतिविधियों में शामिल हो गए थे, उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन का मौका दिया जाए। सरकार उन्हें शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से भी जोड़ेगी।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “जो हथियार छोड़ेंगे, उन्हें भय नहीं बल्कि सम्मान मिलेगा।”

 


 

हथियारों के अनुसार मिलेगा मुआवजा

सरकार ने आत्मसमर्पण करने वालों के लिए विभिन्न हथियारों पर मुआवजा राशि तय की है:

 

  • एलएमजी: ₹5 लाख

  • एके-47 / त्रिची असॉल्ट रायफल: ₹4 लाख

  • मोर्टार: ₹2.50 लाख

  • एसएलआर / इंसास रायफल: ₹2 लाख

  • एक्स 95 असाल्ट रायफल / एमपी-9: ₹1.50 लाख

  • .303 रायफल: ₹1 लाख

  • एक्स-कैलिबर: ₹75 हजार

  • यूबीजीएल अटैचमेंट: ₹40 हजार

  • 315/12 बोर बंदूक: ₹30 हजार

  • ग्लॉक पिस्टल: ₹30 हजार

  • अन्य छोटे हथियार (कार्बाइन, रिवॉल्वर, वायरलेस, डेटोनेटर): निर्धारित प्रोत्साहन राशि

 


 

बिना हथियार आत्मसमर्पण पर भी मिलेगा प्रोत्साहन

  • हर आत्मसमर्पणकर्ता को भले ही उसके पास हथियार हो या नहीं, ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

  • आईईडी या विस्फोटक की सूचना देने पर ₹15,000 से ₹25,000 तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

  • बड़े हथियार डंप की जानकारी पर मिलेगा ₹1 लाख तक का इनाम।

  • आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के विवाह पर ₹1 लाख का विवाह अनुदान भी मिलेगा।

Read Also  आज है गुरु पूर्णिमा, बन रहे तीन दुर्लभ संयोग

 


 

समाज में पुनर्वास का पूरा इंतजाम

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को भारत सरकार की पुनर्वास योजना का भी लाभ मिलेगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा घोषित इनामी सूची में शामिल नक्सलियों को नियमों के अनुसार इनाम राशि दी जाएगी।

 

सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आत्मसमर्पणकर्ता को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और सामाजिक सम्मान जैसी सुविधाएं भी मिलें ताकि वे समाज में दोबारा स्थापित हो सकें।

 

 

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा, “हिंसा किसी समाधान का रास्ता नहीं है। हम चाहते हैं कि जो नक्सली मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें हरसंभव मदद दी जाए ताकि वे और उनके परिवार सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सकें।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *