छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए 13 अप्रैल 2025 का दिन बेहद खास होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और दो बार विश्व कप विजेता टीम के हीरो गौतम गंभीर रायपुर पहुंच रहे हैं। वे सुबह 9:30 बजे रायपुर ओम्निया (कोर्टयार्ड बाय मैरियट के पास) में CricFest 2025 का शानदार उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री अरुण साव और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।
CricFest 2025 के उद्घाटन समारोह में गौतम गंभीर चयनित छात्रों के साथ एक विशेष सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान वे युवा क्रिकेटरों से सीधे बातचीत करेंगे और उन्हें क्रिकेट के साथ-साथ नेतृत्व के गुर सिखाएंगे। समारोह में गंभीर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा CricFest 2025 की विशेष जर्सी का अनावरण भी किया जाएगा, जो इस आयोजन की याद को और खास बनाएगा। उद्घाटन के बाद गौतम गंभीर अवंती विहार स्थित इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी ग्राउंड का दौरा करेंगे। यहां वे स्टंप्स की पूजा के साथ क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह शिविर 14 अप्रैल से गंभीर की मेंटरशिप में शुरू होगा, जिसमें युवा खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय कोचिंग दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ के क्रिकेटरों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस शिविर में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फील्डर जोंटी रोड्स, दिल्ली रणजी के पूर्व चयनकर्ता मयंक सिदाना, दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व स्काउट और इंडिया कैपिटल्स के सहायक कोच सुहैल शर्मा, भारत के शीर्ष फील्डिंग कोच अतुल रानाडे, और छत्तीसगढ़ के स्थानीय नायक पंकज राव जैसे अनुभवी कोच प्रशिक्षण देंगे। यह पहल युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें वैश्विक मंच पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...