Google Analytics Meta Pixel इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के लिए सचिन, युवराज और ब्रायन लारा रायपुर पहुंचे - Ekhabri.com

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के लिए सचिन, युवराज और ब्रायन लारा रायपुर पहुंचे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट का जलवा देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल-2025) के शेष मैचों की शुरुआत 8 मार्च से शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रही है। इस लीग में भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, ब्रायन लारा, कुमार संगकारा, शेन वॉटसन और जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इंडिया मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स की टीमें आज रायपुर पहुंच गई हैं।

 

 

 

रायपुर एयरपोर्ट पर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, इयोन मोर्गन और केविन पीटरसन जैसे खिलाड़ियों को देखने के लिए काफी संख्या में फैंस पहुंचे। खिलाड़ियों ने बस से ही फैंस को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर खुशी से झूम उठे। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के शेष 7 मैच रायपुर में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 8 मार्च को इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच होगा, जिसमें सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा आमने-सामने होंगे। इसके बाद 10 मार्च को श्रीलंका मास्टर्स और इंग्लैंड मास्टर्स के बीच मैच होगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी रायपुर में ही खेले जाएंगे।

 

 

 

रायपुर में होने वाले मैचों के टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध हैं। इंडिया मास्टर्स के मैच के टिकट की कीमत 500 रुपये से शुरू होती है, जबकि अन्य मैचों के टिकट 100 रुपये से शुरू होते हैं। रायपुर और छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमी इस लीग को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें एक बार फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने का मौका मिलेगा। अब सभी की नजर 8 मार्च से शुरू होने वाले मैचों पर टिकी है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होंगे।

Read Also  क्रिकेट के मैदान पर फिर लौटेंगे सचिन, लारा और कैलिस

 

 

इंडिया मास्टर्स- सचिन तेंदुलकर (कप्तान), अंबाती रायडू, गुरकीरत सिंह मान, सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), अभिमन्यु मिथुन, धवल कुलकर्णी, पवन नेगी, राहुल शर्मा, शाहबाज नदीम, विनय कुमार।

 

 

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स-शेन वॉटसन (कप्तान), कैलम फर्ग्यूसन, नाथन रियरडन, शॉन मार्श, बेन कटिंग, डैन क्रिश्चियन, बेन डंक (विकेटकीपर), पीटर नेविल (विकेटकीपर), बेन हिल्फेनहास, बेन लॉफलिन, ब्राइस मैकगेन, जेम्स पैटिंसन, जेसन क्रेजा, नाथन कूल्टर-नाइल, जेवियर डोहर्टी।

 

वेस्टइंडीज मास्टर्स-ब्रायन लारा (कप्तान), क्रिस गेल, किर्क एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, नरसिंह देवनारायण, एश्ले नर्स, ड्वेन स्मिथ, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), विलियम पर्किन्स (विकेटकीपर), फिडेल एडवर्ड्स, जेरोम टेलर, रवि रामपॉल, सुलेमान बेन, टीनो बेस्ट।

 

 

इंग्लैंड मास्टर्स-इयोन मोर्गन (कप्तान), इयान बेल, केविन पीटरसन, डैरेन मैडी, दिमित्री मास्कारेनहास, टिम ब्रेसनन, फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), टिम एम्ब्रोस (विकेटकीपर), बॉयड रैनकिन, क्रिस स्कोफील्ड, क्रिस ट्रेमलेट, मोंटी पनेसर, रयान साइडबॉटम, स्टीवन फिन, स्टुअर्ट मीकर।

 

श्रीलंका मास्टर्स-कुमार संगकारा (कप्तान, विकेटकीपर), असेला गुणरत्ने, लाहिरु थिरिमाने, उपुल थरंगा, आशान प्रियंजन, चतुरंगा डी सिल्वा, चिंताका जयसिंघे, दिलरुवान परेरा, इसुरु उदाना, जीवन मेंडिस, सीकुगे प्रसन्ना, रोमेश कालूविथराना (विकेटकीपर), धम्मिका प्रसाद, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल।

 

दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स-जैक्स कैलिस (कप्तान), अल्विरो पीटरसन, फरहान बेहार्डियन, हाशिम अमला, हेनरी डेविड्स, जैक्स रूडोल्फ, जोंटी रोड्स, जेपी डुमिनी, वर्नोन फिलेंडर, डेन विलास (विकेटकीपर), मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), एडी लेई, गार्नेट क्रूगर, मखाया एनतिनी, थांडी तशबालाला।

 

 

मैचों का शेड्यूल-

8 मार्च- इंडिया मास्टर्स टे वेस्टइंडीज मास्टर्स

10 मार्च- श्रीलंका मास्टर्स टे इंग्लैंड मास्टर्स

11 मार्च- वेस्टइंडीज मास्टर्स टे दक्षिण अफ्रीका मास्टर्स

12 मार्च- इंग्लैंड मास्टर्स टे ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स

Read Also  भारतीय टीम की मेंटर के तौर पर धौनी करेंगे मुफ्त में सेवा

13 मार्च- सेमीफाइनल 1

14 मार्च- सेमीफाइनल 2

16 मार्च- फाइनल

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *