रायपुर, 16 अप्रैल 2025।प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता को नई गति देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 57 करोड़ 70 लाख रुपए की बड़ी राशि जारी की है। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की पहल पर यह राशि 144 नगरीय निकायों को दी गई है, जिससे 1389 सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और उन्हें सर्वसुविधायुक्त बनाने का कार्य किया जाएगा।
सुधरेगी स्वच्छता व्यवस्था, खुले में कचरा फेंकने पर अब जुर्माना
स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत 15.12 करोड़ रुपए सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव और उन्नयन पर खर्च किए जाएंगे। साथ ही कचरा डिस्पोजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सीटीयू (CTU) तथा जीवीपी (Garbage Vulnerable Point) स्थलों को साफ रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अब तक 550 से अधिक स्थानों को स्वच्छता लक्षित इकाइयों के रूप में चिन्हित कर वहां अभियान चलाया गया है। इन स्थानों पर दोबारा गंदगी फैलाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान किया गया है।
IMG 20250416 WA0020
स्वच्छता के लिए जनसहभागिता, चलेंगे नुक्कड़ नाटक और प्लॉग रन
राज्य सरकार द्वारा आईईसी मद से सभी नगरीय निकायों को प्रचार-प्रसार के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। वॉल पेंटिंग, वेस्ट-टू-आर्ट कलाकृतियां, बैक लेन सौंदर्यीकरण जैसे माध्यमों से नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है।
शैक्षणिक संस्थानों, एनजीओ, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा, सफाई चौपाल, स्वच्छता शपथ, प्लॉग रन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और नगरीय प्रशासन सचिव डॉ. बसवराजु एस. द्वारा इस अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि नागरिकों को शुद्ध, सुंदर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...