Google Analytics Meta Pixel सड़क पर जन्मदिन मनाने और यातायात बाधित करने पर होगी कड़ी कार्रवाई,सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, के निर्देश    - Ekhabri.com

सड़क पर जन्मदिन मनाने और यातायात बाधित करने पर होगी कड़ी कार्रवाई,सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई, के निर्देश   

रायपुर, 27 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सड़क पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने और भंडारा आयोजित करने जैसी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।  

 

मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करेगा, तो उसके खिलाफ एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

सड़कें केवल आवागमन के लिए, निजी आयोजनों के लिए नहीं

 

मुख्य सचिव ने कहा कि सड़कें सिर्फ आवागमन के लिए होती हैं, निजी आयोजनों के लिए नहीं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जन्मदिन, पार्टियां या अन्य निजी कार्यक्रम सार्वजनिक सड़कों पर आयोजित करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे आयोजनों में शामिल वाहनों को जब्त किया जाएगा और आयोजकों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

 

अवैध आयोजनों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश

 

मुख्य सचिव ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध आयोजनों को तुरंत रोका जाए और संबंधित व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार करने के भी निर्देश दिए, ताकि इस तरह की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

 

जनजागरूकता अभियान शुरू होगा

 

मुख्य सचिव ने जनसंपर्क विभाग को निर्देशित किया कि वे व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं, जिससे नागरिकों को स्पष्ट संदेश मिले कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित है।

Read Also  25 मिनट की प्रस्तुति में लोगो ने मंत्रमुग्ध होकर लिया आनंद

 

लापरवाही पर अधिकारियों की होगी जिम्मेदारी तय

 

मुख्य सचिव ने चेतावनी दी कि यदि किसी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा होती हैं, तो संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने विशेष सतर्कता दल (विजिलेंस टीम) गठित करने के भी निर्देश दिए, जो ऐसी घटनाओं पर नजर रखेगी और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

 

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, रायपुर एवं बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, परिवहन, नगरीय प्रशासन, विधि विभाग और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *