रायपुर, 17 अप्रैल 2025– छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट संयंत्र की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह संयंत्र बिलासपुर के पास चांपा क्षेत्र में नेशनल हाईवे से लगी 100 एकड़ जमीन पर स्थापित किया जाएगा। भूमि टोकन दर पर आवंटित की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और छोटे उद्योगों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
नई औद्योगिक नीति बनी गेमचेंजर
राज्य की औद्योगिक नीति 2024-30, जो एक नवंबर 2024 से लागू हुई है, निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ को आकर्षक गंतव्य बना रही है। इस नीति का मूल मंत्र है ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन’, जिसमें सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ऑनलाइन एप्लिकेशन और तेज़ अप्रूवल जैसे प्रावधान शामिल हैं।
उद्योगों को मिल रही आकर्षक सुविधाएं
- 30-50% तक सब्सिडी
-
5 से 12 वर्ष तक टैक्स में छूट
-
ब्याज पर अनुदान
-
1000+ रोजगार वाली इकाइयों के लिए बी-स्पोक नीति
-
प्रति व्यक्ति ₹15,000 तक का ट्रेनिंग ग्रांट
सरकार का लक्ष्य: 5 लाख रोजगार
सरकार ने आगामी 5 वर्षों में 5 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है। बीईएमएल परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार उत्पन्न होंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।
निवेशकों में दिखा विश्वास
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में 4.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं, प्रोजेक्ट टुडे सर्वे के अनुसार, वर्ष 2025 में राज्य में 1.63 लाख करोड़ रुपये के 218 नए प्रोजेक्ट्स आए, जो देश के कुल निवेश का 3.71% है।
औद्योगिक छवि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अब नक्सल प्रभावित छवि को पीछे छोड़ एक औद्योगिक और तकनीकी हब के रूप में उभर रहा है। ‘अमृतकाल-छत्तीसगढ़ विजन 2047’ के तहत राज्य विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...