रायपुर, 27 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार और संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ‘मन की बात’ के जरिए देश भर में हो रहे नवाचार, सामाजिक पहल और सकारात्मक बदलावों की जानकारी जनता तक पहुँचती है, जिससे समाज में ऊर्जा और जागरूकता फैलती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की विशेष सराहना की है। मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत के युवा विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि जिन क्षेत्रों को पहले पिछड़ेपन और हिंसा के लिए जाना जाता था, वे अब नवाचार के केन्द्र बन रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने दंतेवाड़ा के विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ के बच्चे थ्री-डी प्रिंटर और रोबोटिक कार जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से जुड़ रहे हैं, जो भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र अब वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का प्रेरक केन्द्र बन गया है, जो विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान और तकनीक से जोड़ने का कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई सराहना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए उत्साहवर्धक संकेत है।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। इससे प्रदेश के बच्चों और युवाओं को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...