रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी विभागीय कार्यालयों में डिजिटल माध्यम से कार्य अनिवार्य कर दिया है। अब अंतर-विभागीय पत्राचार और नोट शीट केवल ई-ऑफिस फाइल सिस्टम के जरिए भेजी जाएंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं।
जिन विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली अभी तक लागू नहीं हुई है, वहां फिलहाल शासकीय ईमेल के जरिए पत्राचार किया जाएगा। वहीं, अर्द्धशासकीय पत्र या वैधानिक दस्तावेज, जिनमें मूल प्रति की आवश्यकता होगी, उन्हें हार्ड कॉपी में भेजने की अनुमति होगी।
सरकार ने इस पहल को कार्यकुशलता बढ़ाने, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और पर्यावरण संरक्षण जैसे उद्देश्यों से जोड़ा है। आदेश में अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
डिजिटल व्यवस्था के प्रमुख लाभ:
भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण
कार्य निष्पादन में गति
वर्क ट्रैकिंग और निगरानी आसान
प्रशासनिक नियंत्रण में मजबूती
कागज की बचत और लागत में कमी
संभावित चुनौतियां:
डिजिटल सिस्टम में संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन होने से डेटा चोरी, हैकिंग और साइबर हमलों का जोखिम बढ़ सकता है। इसके लिए मजबूत साइबर सुरक्षा उपायों और सॉफ्टवेयर के नियमित अपडेट की आवश्यकता होगी। साथ ही, कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण देना और सभी कार्यालयों में तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना भी एक बड़ी चुनौती होगी।
सरकार का लक्ष्य है कि डिजिटल प्रक्रिया से सरकारी कामकाज अधिक पारदर्शी, प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल बने।
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...