रायपुर, 28 अप्रैल 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित कार्यालय में छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, विशेष डीजी नक्सल ऑपरेशंस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य फोकस प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति और नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति पर रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल उन्मूलन करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए हर संभव प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।
अंतिम सफलता अब निकट:
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके परिश्रम से कई क्षेत्र नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बलों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अंतिम सफलता अब बेहद करीब है।
सुनियोजित और समन्वित कार्यवाही के निर्देश:
मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर आपसी समन्वय और सूचना संकलन तंत्र को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन है।
विकास और सुरक्षा दोनों पर जोर:
मुख्यमंत्री ने बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय समुदायों का विश्वास जीतने के लिए संवाद बढ़ाने और सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में विशेष प्रयास करने पर जोर दिया।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए अवसर:
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को यह महसूस हो कि प्रशासन उनके लिए कार्य कर रहा है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
छत्तीसगढ़ निर्णायक मोड़ पर:
बैठक के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब निर्णायक मोड़ पर है और सभी अधिकारियों से पूरी निष्ठा, सजगता और प्रतिबद्धता के साथ इस लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सुरक्षा बल, प्रशासनिक अमला और प्रदेशवासी मिलकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 22, 2026 /
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...
By User 6 /
May 21, 2026 /
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...