जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के पोश्वारी गांव 16 साल बाद बजी मोबाइल की घंटी। इसके बाद पूरे गांव में जश्न शुरू हो गया। यहां के लियाकत अली को मोबाइल पर कोलकाता से बेटे का फोन आया तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। परिवार को हर सदस्य बात करने के लिए उत्सुक था। पिछले 16 से यहां के लोगों को बेटे का हाल जानने के लिए काफी दूर टेलीफोन बूथ पर जाना पड़ता था। जम्मू-कश्मीर में 2005 में मोबाइल सेवा शुरू हुई थी, लेकिन कुपवाड़ा का यह तीन गांव अब तक मोबाइल सेवा से वंचित थे।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के दो अन्य गांवों डूडी और मछिल में भी डेढ़ दशक बाद मोबाइल नेटवर्क से जुड़ने के बाद जश्न का माहौल था। ये गांव नियंत्रण रेखा से 10 किमी. की दूर है। जिले के तीनों गांव जिला मुख्यालय यानी कुपवाड़ा मुख्य कस्बे से 67 किलोमीटर दूर हैं। दूरदराज होने के चलते ये गांव मोबाइल नेटवर्क से नहीं जुड़ पाए थे। यहां के लोगों को फोन करने के लिए 15 से 20 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय करना पड़ता था। प्रशासन ने दो दिन पहले तीनों गांवों को संचार सुविधा से जोड़ दिया। इस पर लोगों ने नाच गाकर जश्न मनाया।
जिला विकास आयुक्त अंशुल गर्ग के मुताबिक तीनों गांवों में मोबाइल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काफी समय से प्रयास जारी थे। आम नागरिक विशेषकर मरीज और विद्यार्थी खासे परेशान थे।
दरअसल यह गांव एलओसी पास होने के कारण भी सुरक्षा कारणों का ध्यान में रखना पड़ा। सेना को भी विश्वास में लेना पड़ा। मैं संचार कंपनियों से भी लगातार संपर्क में रहा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गत वर्ष नवंबर में कुपवाड़ा दौरे में इसे हरी झंडी दिखाई। एक कंपनी ने तीनों गांवों में मोबाइल टावर लगाए। दिसंबर के अंत तक टावर लग चुके थे। गर्ग ने कहा कि हमारा प्लान था कि मोबाइल सेवा नववर्ष के पहले दिन दी जाए, लेकिन वादी में हुई बर्फबारी के चलते ऐसा संभव न हो सका। मुझे खुशी है कि थोड़ा देर से ही सही, हमारा यह मिश्ान पूरा हो गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...