केरल, पंजाब, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों को पछाड़ा
रायपुर, 2 मई 2025 — अप्रैल 2025 में छत्तीसगढ़ ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) के रूप में 4,135 करोड़ रुपये का संग्रह कर देश के शीर्ष 15 राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस प्रदर्शन के साथ राज्य ने केरल, पंजाब, बिहार और खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।
आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि राज्य सरकार द्वारा बीते महीनों में किए गए व्यापारिक और औद्योगिक सुधारों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में निवेश को बढ़ावा देने वाले निर्णय लिए गए हैं, जिनका असर अब नजर आने लगा है।
सरकार द्वारा किए गए प्रमुख सुधार:
*उद्योग और व्यापार नियमों का सरलीकरण
- गैर-जरूरी और बाधक कानूनों की समाप्ति
-
जरूरी सेवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता
-
पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस की बाध्यता खत्म
-
उद्योग स्थापना प्रक्रिया को सरल बनाना
इन सभी पहलुओं ने उद्योगों को प्रोत्साहन दिया है, जिससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि राज्य के राजस्व में भी निरंतर वृद्धि हो रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर कहा, “छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना हमारा संकल्प है। यह उपलब्धि राज्य की जनता और उद्योग जगत के सहयोग से संभव हुई है।”
छत्तीसगढ़ की यह आर्थिक प्रगति संकेत देती है कि राज्य अब केवल संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में देशभर में अपनी पहचान बना रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 31, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
By User 6 /
May 29, 2026 /
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
By Reporter 5 /
May 31, 2026 /
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
By User 6 /
May 28, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
By User 6 /
May 31, 2026 /
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
May 28, 2026 /
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
May 29, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
By User 6 /
May 29, 2026 /
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...