बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के ग्राम हीरमी में एक शादी समारोह के दौरान लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया। डीजे वाहन का चालक गाड़ी को न्यूट्रल मोड में छोड़कर नाचने लगा, जिसके बाद बच्चों ने गलती से गियर लगा दिया। इससे अनियंत्रित गाड़ी भीड़ में जा घुसी और 12 लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
घटना हीरमी गांव में नंदू धीवर के घर हुई, जहां उनके बेटे का मुड़पार खरोरा निवासी लड़की से प्रेम विवाह और उनके बच्चे के जन्म (संधियानो) का उत्सव एक साथ मनाया जा रहा था। समारोह में डीजे पिकअप वाहन पर गाने बज रहे थे। डीजे चालक, जो परिवार का ही सदस्य था, उत्साह में गाड़ी को न्यूट्रल मोड में छोड़कर नाचने लगा। इस दौरान गाड़ी में बैठे कुछ बच्चों ने अनजाने में गियर लगा दिया, जिससे वाहन तेजी से आगे बढ़ा और नाच रही भीड़ में जा घुसा। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
हादसे के बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल, बलौदाबाजार ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है, लेकिन एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों में पायल फेकर 16 वर्ष, इंदु धीवर 26 वर्ष, अमरीका फेकर 35 वर्ष, उमा धीवर 50 वर्ष, कामिन फेकर 32 वर्ष, अमृत धीवर 48 वर्ष, आरती धीवर 35 वर्ष और इंद्राणी साहू 16 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने डीजे वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...