Google Analytics Meta Pixel बेकरी, गैस एजेंसी एवं बायो फ्यूल्स में हुई छापामार कार्रवाई : 1,599 नग गैस सिलेण्डर एवं 25,964 लीटर तथाकथित बॉयो डीजल जब्त - Ekhabri.com

बेकरी, गैस एजेंसी एवं बायो फ्यूल्स में हुई छापामार कार्रवाई : 1,599 नग गैस सिलेण्डर एवं 25,964 लीटर तथाकथित बॉयो डीजल जब्त

रायपुर। कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन के निर्देश पर खाद्य विभाग रायपुर के द्वारा न्यू नाइस बेकरी, बोरियाखुर्द, शांति एच.पी. गैस एजेंसी, न्यू राजेन्द्र नगर और यशोदा बॉयो फ्यूल्स, रावांभांठा की आकस्मिक जांच की गई। खाद्य नियंत्रण रायपुर ने बताया कि जांच के दौरान 1599 गैस सिलेण्डर एवं 25 हजार 964 लीटर तथाकथित बॉयो डीजल को जब्त किया गया है। व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के कारोबार में गैस कंपनियों के द्वारा अवैध रूप से बिना सुरक्षा निधि जमा किए एस.व्ही. वाउचर बनाए तथा गैस कार्ड दिए बिना कारोबारियों को व्यवसायिक सिलेण्डर दिये जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसी प्रकार डीजल के स्थान पर आयातित तरल उत्पाद का नाम बदलकर बॉयो डीजल विक्रय करने की भी शिकायत प्राप्त हो रही थी।
19 किलो वाले गैस सिलेण्डर से ओवन को चलाया जा रहा था
ज्ञात हो की मेसर्स न्यू नाइस बेकरी में 56 हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के 19 किलो वाले गैस सिलेण्डर से ओवन को चलाया जा रहा था। मौके पर 52 नग भरे हुये व्यवसायिक सिलेण्डर पाये गये तथा 96 नग खाली सिलेण्डर पाये गये। गैस कंपनी को खाली गैस सिलेण्डर कारोबार स्थल पर नहीं छोड़ने का नियम है। इसी तरह एस.व्ही. व्हाउचर, गैस कार्ड नहीं पाया गया। इस आधार पर 206 नग सिलेण्डर जप्त कर लिया गया।
शांति एच.पी. गैस एजेंसी के पास नहीं थे वैध कागजात
खाद्य विभाग की टीम ने शांति एच.पी. गैस एजेंसी, न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में छापा मारकर दस्तावेज की मांग की गई। एजेंसी के द्वारा मेसर्स न्यू नाइस बेकरी से संबंधित कोई भी एस.व्ही. वाउचर, गैस कार्ड देने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। एजेंसी का स्टॉक बोर्ड भी 01 जनवरी 2021 तक का ही प्रदर्शित था। फर्म के पास कंपनी से पाये भरे गैस सिलेण्डर एवं वापस किये गये खाली सिलेण्डर के संबंध में वैध जानकारी नहीं पायी गयी। मौके पर जो कम्प्यूटराईज्ड स्टॉक जानकारी प्रस्तुत की गई उसमें भी दिनांक 31 जनवरी 2021 तक थी। टीम के द्वारा गैस एजेंसी के गोदाम में जाकर भौतिक सत्यापन किए जाने पर स्टॉक में अंतर पाया गया। घरेलू गैस सिलेण्डर भरे हुए 123 कम कम पाये गये। इसी प्रकार व्यवसायिक गैस सिलेण्डर 36 नग अधिक पाये गये, जिसके कारण मौके पर उपलब्ध कुल 1,599 नग सिलेण्डर जब्त कर लिया गया है।
मेसर्स यशोदा बॉयो फ्यूल्स, रावाभांठा की भी जांच की गई
इस जांच टीम के द्वारा मेसर्स यशोदा बॉयो फ्यूल्स, रावाभांठा की भी जांच की गयीं। फर्म को उद्योग विभाग के द्वारा डीजल विक्रय के संबंध में पंजीयन पत्र प्रदाय किया गया, जबकि मौके पर फर्म के द्वारा इंदौर के फर्म कान्हा बिल्टकॉम से प्राप्त तरल पेट्रोलियम उत्पाद के रूप में मिथाइल इस्टर वस्तु का बिल प्रस्तुत किया गया। बॉयो फ्यूल्स वनस्पति उत्पाद है एवं इसको विदेशों से आयात नहीं किया जा सकता है। मध्यप्रदेश की फर्म के द्वारा प्रेषित बिल में वे-ब्रिज बिल नहीं है, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि बॉयो डीजल की आड़ में कुछ कंपनियों के द्वारा ऐसा उत्पाद निर्मित किया जा रहा है, जो कि बॉयो डीजल नहीं है, लेकिन इस उत्पाद का डेन्सिटी डीजल के समकक्ष है। इस फर्म के द्वारा मई 2020 से कारोबार करने के बावजूद केवल जनवरी 2021 से आवक-जावक संबंधी जानकारी रखी गयी है। इस आधार पर यशोदा बॉयो फ्यूल्स के द्वारा डीजल के प्रदाय को प्रभावित करने के कारण 25,964 लीटर तथाकथित बॉयो डीजल जप्त किया गया है।
खाद्य नियंत्रक तरूण राठौर द्वारा गठित सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे, अरविंद दुबे, मदन मोहन साहू एवं खाद्य निरीक्षक कु. रीना साहू, मनीष यादव की टीम द्वारा संबंधित फर्मों की जांच की गयी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...