Google Analytics Meta Pixel भुंजिया जनजाति के ग्वाल सिंह सोरी व अश्वनी बाई सोरी राजपथ में गणतंत्र दिवस समारोह में करेंगे शिरकत - Ekhabri.com

भुंजिया जनजाति के ग्वाल सिंह सोरी व अश्वनी बाई सोरी राजपथ में गणतंत्र दिवस समारोह में करेंगे शिरकत

गरियाबंद। जिले के विशेष पिछड़ी भुंजिया जनजाति के दो सदस्य नई दिल्ली के राजपथ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोपेकसा के विशेष पिछड़ी भुंजिया जनजाति के दो सदस्य ग्वाल सिंह सोरी एवं अश्वनी बाई सोरी शामिल होंगे। वे दोनों कल शाम विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। भारत सरकार जनजाति कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के आदेशानुसार तथा आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह 2021 में सम्मिलित होने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य से इन दो आदिवासी अतिथियों को नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। समारोह में सम्मिलित होने के लिये गुरूवार को ग्राम कोपेकसा से गन्तव्य स्थान तक पहुंचाने के लिये, सहायक आयुक्त/परियोजना अधिकारी, भुंजिया विकास अभिकरण एल.आर.कुर्रे उनके निवास स्थान पहुंचे। इस गौरवशाली अवसर पर ग्रामवासियों एवं परिवारों द्वारा दोनों अतिथियों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस आतिथ्य के लिए ग्वाल सिंह सोरी एवं अश्वनी सोरी ने राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव डी.डी.सिंह एवं संचालक शम्मी आबिदी का आभार व्यक्त किया है। सोरी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव और आत्मभिमान का क्षण है कि हमे देशवासियों के साथ गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने का स्वर्णिम अवसर मिल रहा है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त एल.आर कुर्रे ने बताया कि अतिथियों को हवाई अड्डे तक पहुचाने के लिये आदिवासी विकास विभाग से अधिकारी/कर्मचारी एवं ग्रामवासी भी पहंचे थे। इन्हें विभाग के लाइजनिंग आॅफिसर डॉ. चन्द्रनाथ वाजपेयी से मुलाकात कराया गया तथा शाम 7.00 बजे विमान से ये तीनों लोग नई दिल्ली रवाना हो गये। नई दिल्ली राजपथ पर 26 जनवरी 2021 के सम्पूर्ण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही अन्य राज्यों के अतिथियों के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के साथ सौजन्य भेंट का अवसर भी मिलेगा।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...