Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में प्रवासी श्रमिकों हो रहे खर्चे का मिला हिसाब - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में प्रवासी श्रमिकों हो रहे खर्चे का मिला हिसाब

प्रवासी श्रमिकों को बाघनदी बॉर्डर से उनके जिले एवं राज्य की सीमा तक पहुंचाने के लिए 100 बसों का प्रबंध

राजनांदगांव और कबीरधाम जिले में प्रवासी श्रमिकों की सहूलियत और व्यवस्था पर अब तक लगभग 5.15 करोड़ रूपए हुए व्यय

परिवहन एवं डीजल पर प्रतिदिन 20 लाख रूपए का व्यय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ आने वाले स्थानीय और छत्तीसगढ़ से होकर अन्य राज्यों में जाने वाले प्रवासी श्रमिकों की सहूलियत एवं व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा सीमावर्ती चेकपोस्ट सहित जगह-जगह उनके ठहरने, भोजन एवं स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रमिकों को किसी भी तरह की तकलीफ न हो। छत्तीसगढ़ आने वाले श्रमिकों की उक्त व्यवस्था के साथ ही राज्य के श्रमिकों को उनके गृह जिले तक पहुंचाने के लिए बसों की निःशुल्क व्यवस्था भी की गई है।

इसी तरह का इंतजाम अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिक जो छत्तीसगढ़ होते हुए अपने गृह राज्य जाने के लिए सफर पर निकले है, उनके लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भोजन, चाय-नाश्ता, चिकित्सा, परिवहन, चरण पादुका आदि का प्रबंध सुनिश्चित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव एवं कवर्धा जिले के सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलगांना आदि से छत्तीसगढ़ राज्य सहित झारखंड, बिहार, ओड़िसा, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के श्रमिक प्रतिदिन बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ राज्य में आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ आने वाले श्रमिकों की सुविधा एवं व्यवस्था पर राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिले में अब तक लगभग 5 करोड़ 15 लाख रूपए से अधिक की राशि व्यय की जा चुकी है। बाघनदी बॉर्डर पर पहुंचने वाले श्रमिकों को जो छत्तीसगढ़ राज्य के है, उनको गृह जिला तथा अन्य राज्यों के श्रमिकों को राज्य की सीमा तक पहुंचाने के लिए 100 बसों का प्रबंध, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किया गया है। बाघनदी बॉर्डर पर पहुंचने वाले प्रवासी श्रमिकों को बसों द्वारा लगातार उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा है। इस व्यवस्था पर रोजाना लगभग 20 लाख रूपए व्यय हो रहा है। राजनांदगांव जिले के अंतर्राज्यीय सीमाओं से अब तक लगभग 2 लाख 10 हजार लोग छत्तीसगढ़ राज्य आने के साथ ही यहां से होते हुए अपने गृह राज्य जाने के लिए प्रवेश कर चुके है। 60 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों के परिवहन के दौरान भोजन एवं खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई गई है। राजनांदगांव जिले के ही सड़क-चिरचारी एवं रैन-बसेरा राजनांदगांव में अन्य राज्यों के लगभग 1100 प्रवासी श्रमिकों के 14 दिवसीय क्वॉरेंटीन व्यवस्था पर 28 लाख रूपए व्यय किए गए हैं। राजनांदगांव जिले में स्थापित 1443 क्वॉरेंटाईन सेंटर में श्रमिकों के भोजन, आवास आदि की व्यवस्था पर अब तक 4 करोड़ 33 लाख रूपए खर्च किए जा चुके हैं। राजनांदगांव जिले के रैन-बसेरा से 24 अप्रैल से लेकर अब तक 12 हजार श्रमिकों को बसों के माध्यम से कवर्धा, मुंगेली, बेमेतरा एवं बालोद जिले में सकुशल पहुंचाया गया है।

इसी तरह कवर्धा जिला प्रशासन द्वारा 19 हजार से अधिक श्रमिकों के भोजन एवं परिवहन पर 8 लाख 17 हजार रूपए तथा प्रवासी श्रमिकों को ठहराने के लिए स्थापित 1087 क्वॉरेंटीन सेंटर की व्यवस्था पर लगभग 38 लाख रूपए व्यय किए जा चुके हैं। कवर्धा जिले से राज्य के अन्य जिलों के श्रमिकों के परिवहन व्यवस्था पर 7 लाख 58 हजार रूपए का व्यय हो चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

अपनी बेटी राहा को लेकर आलिया ने कही बड़ी बात, यह स्टेज के लिए बनी है

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
आलिया और रणबीर अपने करियर के साथ साथ पैरेंटिंग को लेकर भी बेहद संजीता नजर आते हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने...

बच्चों के हित में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

नए सत्र में बड़ा बदलाव, अब समय पर होंगी कॉलेज परीक्षाएं

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 18 जून 2026, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी, समय पर होंगी परीक्षाएं प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *