दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरडीह गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव के एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम को घर के अंदर नग्न अवस्था में एक युवक का सड़ा-गला शव मिला।
शव की पहचान मुख्तार सिंह सतनामी के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी शांति और दो बच्चों के साथ उसी घर में रहता था। घटना के समय मुख्तार घर में अकेला था।
तीन दिन पुराना है शव, संदिग्ध है स्थिति
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि सोमवार को गांव के लोगों से मकान से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर मुख्तार सिंह का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ है और शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि मौत तीन दिन पहले हुई होगी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्तार की पत्नी तीन दिन पहले बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। पत्नी के अनुसार, जब वह गई थी, तब मुख्तार बिल्कुल स्वस्थ था। हालांकि, मुख्तार को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी और वह अक्सर अस्वस्थ रहा करता था।
नग्न अवस्था में शव मिलना बढ़ा रहा संदेह
हालांकि, यह भी सामने आया है कि मौत प्राकृतिक नहीं हो सकती, क्योंकि शव नग्न अवस्था में मिला है और घर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। इस स्थिति ने मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।
पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा।
गंभीरता से हो रही जांच
पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की हर पहलू से गंभीर जांच कर रही है। यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं मौत के पीछे हत्या या आत्महत्या का कोण तो नहीं है।
ग्रामीणों में भय का माहौल
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर चिंतित और सतर्क नजर आ रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...