Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, 17 जिलों में बिजली गिरने की संभावना - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, 17 जिलों में बिजली गिरने की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को आगामी दिनों में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की भी संभावना जताई गई है।

 

प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका बिहार से झारखंड तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर फैली हुई है, जिसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

 

आज कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा), अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है।

 

इन 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वे इस प्रकार हैं:

 

रायपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार,

जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर,

दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा।

इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज गर्जना, बिजली गिरने और बौछारों का दौर जारी रह सकता है।

 

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। मौसम विभाग ने यहां गरज-चमक के साथ हल्की बौछारों की संभावना जताई है।

 

अधिकतम तापमान: 42°C

न्यूनतम तापमान: 29°C

बिलासपुर सबसे गर्म

प्रदेश में सोमवार को बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

सावधानी है जरूरी

आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश और वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या जलस्रोतों के पास न रुकें। मोबाइल फोन या धातु की वस्तुएं प्रयोग न करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *