एग्री कार्निवाल-2024: राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ
रायपुर, 23 अक्टूबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में किसानों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है कि खेती-किसानी को आधुनिक बनाते हुए किसानों की आमदनी बढ़ाई जाए। उन्होंने किसानों को धान की खेती के साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री राजधानी के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की सहायता के लिए कई कदम उठाए हैं, जैसे धान के बकाया बोनस का वितरण और प्रति क्विंटल धान का उचित मूल्य। पिछले साल 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। इस साल भी रिकार्ड धान खरीदी का अनुमान है, जिसकी शुरुआत 14 नवम्बर से होगी।
एग्री कार्निवाल में उन्नत कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी और कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और प्रदेश में कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फसल उत्पादन, पैकेजिंग और मार्केटिंग में विशेष प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है और फसल चक्र परिवर्तन से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।
इस अवसर पर 6 किसानों को मसूर की नई किस्म के मिनी किट प्रदान किए गए और 6 कृषि स्नातक विद्यार्थियों को जॉब ऑफर लेटर दिए गए। “अग्रसर” कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया।
एग्री कार्निवाल के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ से कृषि उत्पादों के निर्यात पर संगोष्ठी और आधुनिक पादप प्रजनन तकनीक एवं डेटा एनालिसिस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...