गोद लेकर जिस मां ने पाला, उसी ने 13 साल की उम्र में मार डाला

ओडिशा के पारालाखेमुंडी से एक बेहद हैरान करने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल की नाबालिग लड़की ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी ही उस मां की निर्मम हत्या कर दी, जिसने 13 साल पहले उसे सड़क पर लावारिस मिली तीन दिन की बच्ची के रूप में गोद लिया था।

 

 

 

पुलिस ने बताया कि कक्षा 8 में पढ़ने वाली आरोपी नाबालिग ने 29 अप्रैल को एक किराए के मकान में रहने वाली अपनी 54 वर्षीय पालने वाली मां राजलक्ष्मी की हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नाबालिग के दो लड़कों के साथ संबंध थे, जिसका राजलक्ष्मी विरोध करती थीं। इसके अलावा, नाबालिग अपनी मां की संपत्ति पर भी कब्जा करना चाहती थी।

 

 

पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश के तहत नाबालिग ने पहले राजलक्ष्मी को नींद की गोलियां देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों, एक मंदिर के पुजारी गणेश रथ और उसके 20 वर्षीय दोस्त दिनेश साहू को बुलाया। तीनों ने मिलकर तकिए से दम घोंटकर राजलक्ष्मी की हत्या कर दी। हत्या के बाद लड़की ने लोगों को बताया कि राजलक्ष्मी की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

 

 

 

इस खौफनाक वारदात का खुलासा लगभग दो हफ्ते बाद तब हुआ जब राजलक्ष्मी के भाई को आरोपी लड़की का फोन मिला। फोन चेक करने पर उन्होंने पाया कि लड़की ने इंस्टाग्राम पर लड़कों से बात की थी और इसी चैट में मां की हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। चैट में उसने यह भी बताया था कि हत्या के बाद वह राजलक्ष्मी के जेवर और कैश लेकर फरार हो जाएगी। इसके बाद राजलक्ष्मी के भाई ने तत्काल थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग लड़की और उसके दोनों साथियों गणेश रथ और दिनेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

पुलिस ने बताया कि 13 साल पहले राजलक्ष्मी को सड़क पर यह नवजात बच्ची लावारिस मिली थी। राजलक्ष्मी की कोई संतान नहीं थी, इसलिए वह बच्ची को घर ले आईं और उसका पालन-पोषण करने लगीं। एक साल बाद राजलक्ष्मी के पति का निधन हो गया, जिसके बाद उन्होंने अकेले ही बच्ची को पाला। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने के कारण राजलक्ष्मी पारालाखेमुंडी में रह रही थीं। यहीं पर आरोपी लड़की रथ और साहू के संपर्क में आई। उनकी उम्र लड़की से काफी ज्यादा थी। जब राजलक्ष्मी ने इन संबंधों पर आपत्ति जताई तो नाबालिग और उनके बीच तनाव बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, रथ ने ही लड़की को हत्या के लिए उकसाया था और उसे यकीन दिलाया था कि राजलक्ष्मी की हत्या करने पर उनका संबंध बना रहेगा और उसे संपत्ति भी मिल जाएगी। 29 अप्रैल की रात उन्होंने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *