Google Analytics Meta Pixel नक्सलियों के कुकर बम को सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय - Ekhabri.com

नक्सलियों के कुकर बम को सुरक्षा बलों ने किया निष्क्रिय

गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। मैनपुर थाना क्षेत्र के गौरमुंड गांव के जंगलों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए दो 5 किलो के कुकर बम (IED) को जिला पुलिस और 65वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने निष्क्रिय कर दिया। इस ऑपरेशन में सोलर प्लेट, वायर, बर्तन जैसी नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

 

 

18 मई 2025 को गौरमुंड जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में जिला बल और सीआरपीएफ की F कंपनी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए दो 5 किलोग्राम के कुकर बम मिले। बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) ने तत्परता दिखाते हुए दोनों IED को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।

 

 

पुलिस के मुताबिक, इन IED से न केवल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश थी, बल्कि आसपास के गांवों के ग्रामीणों और पशुओं के लिए भी यह बड़ा खतरा था। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई ने संभावित जनहानि को टाल दिया। सर्चिंग के दौरान जंगल से नक्सलियों की कई सामग्रियां बरामद हुईं, जिनमें सोलर प्लेट, वायर, बर्तन और अन्य उपकरण शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही हैं।

Read Also  छत्‍तीसगढ के कोंडागांव में आत्मानंद विद्यालय के विरोध में धरने पर छात्राएं

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *