ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चार दिनों के सैन्य संघर्ष में भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान की सरकार ने वहां के सेनाध्यक्ष जनरल आसिम मुनीर को प्रमोशन देते हुए फील्ड मार्शल बना दिया है। पाकिस्तान के टीवी चैनल ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक, शहबाज शरीफ सरकार ने आज एक कैबिनेट मीटिंग में इसका फैसला लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 मई, 2025 को पाकिस्तान की संघीय सरकार ने सेना प्रमुख (COAS) जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत कर दिया है। फील्ड मार्शल अयूब खान के बाद अब मुनीर पांच सितारा रैंक प्राप्त करने वाले दूसरे पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी बन गए हैं।
पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद पाकिस्तानी सशस्त्र बलों में सबसे ऊंचा पद है। अब जनरल मुनीर देश के इतिहास में दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं। इससे पहले अयूब खान 1959-1967 के बीच इस पद के कार्यरत थे। जनरल मुनीर का यह प्रमोशन ऐसे वक्त पर हुआ है, जब पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देने के मुद्दे पर भारत की कार्रवाई पर पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका है।
नाकामी छुपाने की कोशिश नाकामी पर भी आसिम मुनीर को शहबाज शरीफ सरकार ने इसलिए प्रमोशन दिया है ताकि वह पूरी दुनिया को बता सकें कि भारत के साथ अल्पकालिक सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई है और जनरल मुनीर को उसी का इनाम दिया गया है। हालांकि, सच्चाई यह है कि भारत ने जब पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया तो पाक सेनाध्यक्ष को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी।
पाकिस्तान ने जब चार दिनों तक भारत के करीब 30 शहरों के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले बोले तो भारतीय सशस्त्र बलों ने उसे नाकाम कर दिया और सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने LoC पर भी घुसपैठ की कोशिश की और वहां भी गोलाबारी की लेकिन भारतीय बलों ने वहां भी उनके मंसूबे चकनाचूर कर दिए। जब भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को ध्वस्त कर दिया तो 10 मई को पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की गुहार लगाई गई, जिसे भारत ने मंजूर कर लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...