बीजापुर | 21 मई 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशन के तहत DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने देशभर की सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना नक्सली सरगना नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू उर्फ गगन्ना को मुठभेड़ में मार गिराया।
बशव राजू पर एक करोड़ रुपये का इनाम था और वह वर्तमान में भारत में नक्सल संगठन का टॉप कमांडर माना जाता था। सुरक्षाबलों के मुताबिक, बशव राजू पूरे देश में नक्सल गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहा था।
IMG 20250521 WA0038
इस मुठभेड़ में लगभग 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिनमें कई केंद्रीय समिति (CC) के सदस्य भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है और सुरक्षाबलों की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
इस अभियान में एक जवान घायल हुआ है, हालांकि उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं, एक सहयोगी बल के सदस्य ने मुठभेड़ के दौरान शहादत दी है।
राज्य के पुलिस और सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन को ऐतिहासिक करार दिया है और कहा है कि नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...