लीवुड की चर्चित फिल्म सीरीज हेरा फेरी के तीसरे भाग को लेकर इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है। इस बार सुर्खियों में हैं बाबू भैया यानी अभिनेता परेश रावल, जिन्होंने हेरा फेरी 3 से किनारा कर लिया है। परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय कुमार की कंपनी की ओर से 25 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया था। अब परेश रावल की ओर से इस पर स्पष्टीकरण सामने आया है।
परेश रावल के वकील अमित नाइक की लॉ फर्म Naik & Naik ने मामले में बयान जारी किया है। वकील का कहना है कि परेश रावल को न तो फिल्म की कहानी दी गई थी, न ही स्क्रिप्ट। यही नहीं, लॉन्ग फॉर्म एग्रीमेंट भी नहीं हुआ था। इसके बावजूद उनसे यह कहकर प्रोमो शूट करवा लिया गया कि इसे IPL के दौरान प्रसारित किया जाना है।
वकील ने बताया कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म भूत बंगला के सेट में थोड़े बदलाव करके वहीं हेरा फेरी 3 का प्रोमो शूट किया गया। परेश रावल ने इस उम्मीद में फिल्म साइन की थी कि बाद में उन्हें सारी ज़रूरी जानकारियाँ – स्क्रिप्ट, कहानी और एग्रीमेंट – उपलब्ध कराई जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बयान में यह भी बताया गया है कि परेश रावल लीगल नोटिस मिलने से पहले ही 11 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट मेकर्स को लौटा चुके थे, और मेकर्स ने उसे स्वीकार भी कर लिया था। इससे यह स्पष्ट होता है कि फिल्म से उनका अलग होना कानूनी रूप से मान्य था।
एक अन्य महत्वपूर्ण कारण यह भी बताया गया है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ी के टाइटल अधिकार को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। फिरोज़ नाडियाडवाला, जो इस फ्रेंचाइज़ी के मूल निर्माता माने जाते हैं, उन्होंने 29 मार्च को परेश रावल को एक नोटिस भी भेजा था। बयान के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होनी थी, ऐसे में अब जब तक कहानी और स्क्रिप्ट ही नहीं है, तो किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई का दावा तर्कसंगत नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...