एसएस राजामौली की फिल्म “आरआरआर” ने इतिहास रच दिया है। इस फिल्म को “गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023” के लिए दो श्रेणियों में नामांकित किया गया है। “हालीवुड फोरेन प्रेस एसोसिएशन” (एचएफपीए) ने “गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स” के आधिकारिक टि्वटर पेज पर यह खबर साझा की। गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स समारोह 10 जनवरी को लास एंजेलिस में आयोजित होगा। “आरआरआर” सैटर्न अवार्ड और न्यूयार्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड समेत कई अवार्ड पहले ही जीत चुकी है।
ट्वीट्स के मुताबिक, “आरआरआर” को “गैर अंग्रेजी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म” और “ओरिजिनल सांग- मोशन पिक्चर” (सर्वश्रेष्ठ मूल गीत ) श्रेणी में नामांकित किया गया है। “गैर अंग्रेजी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में “आरआरआर” का मुकाबला कोरियाई फिल्म ” डिसिजन टू लीव”, जर्मन फिल्म ” आल क्वाइट आन वेस्टर्न फ्रंट”, अर्जेंटीना की फिल्म “अर्जेंटीना, 1985″ और फ्रांसीसी-डच फिल्म ” क्लोज” से है।
दूसरी श्रेणी में फिल्म के गीत के तेलुगु वर्जन “”नाटु नाटु”” का मुकाबला “कैरोलिना” के “व्हेयर द क्रैडैड्स सिग”, “ब्लैक पैंथर: वकांडा फारएवर” के “लिफ्ट मी अप”, “टाप गन: मेवरिक” के “होल्ड माई हैंड” और “गुइलेर्मो डेल टोरो पिनोचियो” के “सियाओ पापा” से होगा। आरआरआर के आधिकारिक टि्वटर पेज से ट्वीट करके गोल्डन ग्लोब अवार्ड में नामांकन के लिए आभार जताया गया। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत “”आरआरआर”” दुनिया भर में पांच भाषाओं – तेलुगु, तमिल, कन्न्ड़, मलयालम और हिदी में रिलीज हुई थी। दो भारतीय क्रांतिकारियों के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी पर यह फिल्म बनाई गई है।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में अवतार को किया गया नामांकित
सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में अवतार : द वे आफ वाटर को नामांकित किया गया है। इस श्रेणी में शामिल अन्य फिल्मों में एल्विस, द फेबेलमैन्स, टाप गन: मेवरिक शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
October 31, 2026 /
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...