Google Analytics Meta Pixel यूएन ने अपने कर्मचारियों से कहा-पाक की एयरलाइन से न करें सफर - Ekhabri.com

यूएन ने अपने कर्मचारियों से कहा-पाक की एयरलाइन से न करें सफर

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अपने सभी कर्मचारियों से कहा है कि वे सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान में पंजीकृत एयरलाइंस से सफर न करें। वैश्विक संस्था ने यह कदम तब उठाया है जब कुछ महीने पहले ही पाकिस्तानी एयरलाइंस में पायलटों के फर्जी लाइसेंस की खबर सामने आई थी। इसी के मद्देनजर यूएन ने यह चेतावनी जारी की है।  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (यूएनएसएमएस) द्वारा एक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें कहा गया है सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) पाकिस्तान की फर्जी लाइसेंस को लेकर जारी जांच के चलते, पाकिस्तान में पंजीकृत एयर ऑपरेटरों के इस्तेमाल के लिए चेतावनी दी जा रही है।
बता दें कि पाकिस्तानी विमानन सेवा पिछले साल कराची में हुए विमान हादसे के बाद से विवादों में है। खुद देश के मंत्री ने यह दावा किया था कि देश में बड़ी संख्या में पायलटों के पास लाइसेंस फर्जी हैं। केवल इतना ही नहीं संसद में भी माना गया था कि तस्करी जैसे अपराधों में एयरलाइन स्टाफ पकड़ा जाता रहा है। यूएन द्वारा जारी दिशा-निर्देश पाकिस्तान की सभी एयरलाइंस को लेकर जारी किए गए हैं। यह निर्देश यूएन की सभी एजेंसियों- यूएन डेवेलपमेंट प्रोग्राम, विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूएन शरणार्थी उच्चायोग, खाद्य एवं कृषि संगठन, यूएन शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक संगठन आदि सभी पर लागू होंगे। इस कदम के तहत पाकिस्तान में काम करने वाले संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी पाकिस्तान के अंदर भी किसी भी पाकिस्तानी पंजीकृत एयरलाइन द्वारा यात्रा नहीं कर सकते हैं। यूएन के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि एयर ऑपरेटर की जानकारी एक नई स्वचालित प्रणाली का परिणाम है, जो संशोधित वैश्विक हवाई यात्रा सुरक्षा नीति से जुड़ी है। पिछले साल मई में कराची हवाई अड्डे के पास एक रिहायशी इलाके में विमान हादसे के बाद पाकिस्तानी एयरलाइंस में फर्जीवाड़े और लापरवाही के कई मामले सामने आए थे। इतना ही नहीं कुछ समय पहले देश के उड्डयन मंत्री सरवर खान ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के करीब 40 प्रतिशत पायलट फर्जी होते हैं। इमरान खान की पार्टी के प्रवक्ता ने कहा था कि यह सबको पता है कि पीआईए स्टाफ कई तरह की तस्करी में पकड़ा जाता रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...