Google Analytics Meta Pixel राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ट्वीट, कहा-अमेरिका में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है - Ekhabri.com

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ट्वीट, कहा-अमेरिका में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्वीट किया कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले और इससे होने वाली मौतों की संख्या में गिरावट आ रही है. ट्रंप का ट्वीट ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा एक लाख पहुंचने वाला है.

 

ट्रंप ने ट्वीट किया, “देश भर में मामले, संख्या और मौत में गिरावट आ रही है.” इससे कुछ दिन पहले व्हाइट हाउस की अधिकारी डॉ डेबोराह बर्क्स ने कहा था कि अस्पताल में कोरोना के मरीजों की संख्या में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है.

 

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा कि चीन ने विश्व भर में घातक कोरोना वायरस छोड़ा है और बीजिंग ने इसे छिपाने की कोशिश बड़े स्तर पर की है. राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बार-बार संदेह व्यक्त किया है कि वुहान में पहली बार पाया गया कोरोना वायरस चीन की किसी प्रयोगशाला से निकला था.

 

सीबीएस न्यूज के टॉकशो ‘फेस द नेशन’ में ओ ब्रायन ने कहा, ”यह चीन द्वारा छोड़ा गया वायरस था. इसे छिपाया गया था और किसी दिन इसे एचबीओ पर उसी प्रकार दिखाया जाएगा जैसे चेर्नोबिल दिखाया गया था.”

जारी है कोरोना का कोहराम
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. दुनिया के 213 देशों में पिछले 24 घंटे में 96,505 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 2,826 का इजाफा हो गया. जबकि इससे एक दिन पहले 4,183 लोगों की मौत हुई थी.

Read Also  बच्चन परिवार के स्वास्थ्य लिए देश के अलग-अलग जगहों पर पूजा अर्चना, देखें तस्वीरें

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 55 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3 लाख 46 हजार 434 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 22 लाख 99 हजार 345 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 74 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 41 लाख है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *